Mobile Video Recording Police Station: अक्सर पुलिस स्टेशन जाने पर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या वे अपने बचाव या सबूत के तौर पर थाने के अंदर अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना सकते हैं। सामान्य तौर पर, पुलिस थाने के अंदर शांतिपूर्ण तरीके से वीडियो बनाना कोई अपराध नहीं है, मगर वीडियो बनाते समय की एक छोटी सी गलती भी आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है।
{"_id":"6aa0050f9d72ebd8b905249b","slug":"is-mobile-video-recording-allowed-inside-police-station-rules-explained-in-hindi-2026-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थाने के अंदर वीडियो रिकॉर्डिंग करने से पहले जान लें ये नियम, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं आप","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
थाने के अंदर वीडियो रिकॉर्डिंग करने से पहले जान लें ये नियम, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं आप
Tue, 08 Sep 2026 06:22 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 08 Sep 2026 06:22 PM IST
सार
Police Station Video Recording Rules: कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोग थाने में जाते हैं तो उनके साथ अनुचित व्यवहार होता है और फिर वो सबूत इकट्ठा करने के लिए वीडियो बनाने लगते हैं। मगर आपको बता दें कि वीडियो बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है वरना आपकी मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
पुलिस थाने में वीडियो रिकॉर्डिंग
- फोटो : AI
पुलिस स्टेशन नहीं है प्रतिबंधित क्षेत्र
- फोटो : AI
पुलिस स्टेशन नहीं है प्रतिबंधित क्षेत्र
- बॉम्बे और गुजरात हाईकोर्ट सहित देश की कई प्रमुख अदालतों ने अपने ऐतिहासिक फैसलों में स्पष्ट किया है कि पुलिस स्टेशन कोई गोपनीय क्षेत्र नहीं है।
- यह आम जनता की सेवा के लिए बना एक सार्वजनिक कार्यालय है। इसलिए सिर्फ थाने के अंदर वीडियो रिकॉर्ड करने मात्र से कोई व्यक्ति अपराधी नहीं बन जाता और न ही यह अपने आप में कोई गैरकानूनी काम है।
सरकारी काम में बाधा डालने से बचें
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी काम में बाधा डालने से बचें
- वीडियो रिकॉर्डिंग करते समय इस बात का सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए कि पुलिस अधिकारियों के कामकाज में कोई रुकावट न आए।
- अगर आपकी रिकॉर्डिंग की वजह से किसी पुलिसकर्मी की ड्यूटी प्रभावित होती है, तो पुलिस आपके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने की धारा के तहत कार्रवाई कर सकती है।
- इसलिए रिकॉर्डिंग हमेशा दूर खड़े होकर शांति से ही करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपनीयता और सुरक्षा नियमों का पालन
- फोटो : Adobe Stock
गोपनीयता और सुरक्षा नियमों का पालन
- थाने के भीतर सुरक्षा और दूसरों की निजता का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।
- मालखाना जहां हथियार रखे होते हैं, अतिसंवेदनशील कागजात, या थाने में मौजूद किसी महिला की गोपनीयता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
- ऐसी संवेदनशील जगहों या व्यक्तियों का वीडियो बनाना कानूनन गलत माना जा सकता है और इससे आपके खिलाफ कानूनी समस्या पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
सबूत जुटाने का संवैधानिक अधिकार
- फोटो : AI
सबूत जुटाने का संवैधानिक अधिकार
- अगर थाने में कोई पुलिसकर्मी आपसे रिश्वत मांग रहा है, बदतमीजी कर रहा है या शिकायत दर्ज करने से मना कर रहा है, तो आप अपने बचाव के लिए वीडियो बना सकते हैं।
- पारदर्शिता बनाए रखने और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए शांतिपूर्वक सबूत जुटाना नागरिक के अधिकारों का हिस्सा माना जाता है।
- सही तरीके से बनाया गया वीडियो कोर्ट में मजबूत सबूत बनता है।