Water Tank Capacity Calculation: नया मकान बनाते समय या पुरानी पानी की टंकी बदलते वक्त अक्सर लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि छत पर कितने लीटर की टंकी लगवाना सही रहेगा। अमूमन लोग बिना हिसाब लगाए कोई भी साइज चुन लेते हैं, जिससे बाद में पानी खत्म होने या टंकी ओवरफ्लो होने की समस्या बनी रहती है।
{"_id":"6aa010a523cfbcaef70ca567","slug":"how-much-capacity-water-tank-do-you-need-for-your-roof-size-guide-explained-in-hindi-2026-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर की छत पर कितने लीटर की टंकी लगानी चाहिए? जानिए परिवार के हिसाब से सही साइज","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
घर की छत पर कितने लीटर की टंकी लगानी चाहिए? जानिए परिवार के हिसाब से सही साइज
Tue, 08 Sep 2026 07:11 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:11 PM IST
सार
Overhead Water Tank Size Guide: कई बार जब लोग अपने घर पर पानी की टंकी लगवाने के लिए टंकी का चयन कर रहे होते हैं, तो लोग बिना सोचे समझे किसी भी साइज का टंकी लगवा लेते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि अपने घर के सदस्यों के हिसाब से कितने लीटर की टंकी लगनी चाहिए।
विज्ञापन
छत की पानी की टंकी
- फोटो : AI
वॉटर टैंक
- फोटो : Adobe Stock
प्रति व्यक्ति पानी की दैनिक खपत का गणित
- भारतीय मानक ब्यूरो के अनुसार, शहर या गांव में रहने वाले एक सामान्य इंसान को रोजाना करीब 135 से 150 लीटर पानी की जरूरत होती है।
- इसमें पीने, खाना बनाने, नहाने, कपड़े-बर्तन धोने और शौचालय के इस्तेमाल का पानी शामिल होता है।
- अगर आपके घर में 4 सदस्य हैं, तो आपके परिवार की कुल दैनिक खपत लगभग 500 से 600 लीटर के आसपास बैठती है।
वॉटर टैंक
- फोटो : Adobe Stock
परिवार के सदस्यों के हिसाब से चुनें साइज
- अगर आपके परिवार में 3 से 4 सदस्य हैं, तो छत पर 500 लीटर से लेकर 750 लीटर क्षमता वाली टंकी लगाना सबसे सही विकल्प है।
- वहीं, अगर संयुक्त परिवार है और घर में 5 से 8 सदस्य रहते हैं, तो आपको कम से कम 1000 से 1500 लीटर की टंकी लगवानी चाहिए।
- इससे दिनभर पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वॉटर टैंक
- फोटो : Adobe Stock
आपातकालीन बैकअप और अतिरिक्त जरूरतें
- टंकी का साइज चुनते समय सिर्फ दैनिक उपयोग ही नहीं, बल्कि आपातकालीन बैकअप का ध्यान रखना भी जरूरी है।
- अगर आपके इलाके में पानी की सप्लाई दिन में सिर्फ एक बार आती है या बिजली कटौती ज्यादा होती है, तो हमेशा अपनी कुल जरूरत से 20% बड़ी टंकी चुनें।
- ऐसे इलाकों के लिए 4 सदस्यों वाले परिवार को 1000 लीटर की टंकी लगानी चाहिए।
विज्ञापन
वॉटर टैंक
- फोटो : Adobe Stock
सही मटेरियल और रंग का ध्यान रखें
- केवल लीटर क्षमता ही नहीं, बल्कि टंकी की क्वालिटी भी बहुत मायने रखती है। हमेशा 3 या 4 लेयर वाली अच्छी क्वालिटी की प्लास्टिक टंकी ही खरीदें।
- सफेद या हल्के रंग की ट्रिपल लेयर टंकी धूप में पानी को ज्यादा गर्म नहीं होने देती।
- इसके अलावा, टंकी को हमेशा मजबूत और समतल जगह पर ही स्थापित करें ताकि वजन से छत को नुकसान न पहुंचे।