फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वालों सावधान: भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, वरना हो सकते हैं बड़ी धोखाधड़ी का शिकार

Fri, 08 Apr 2022 10:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 08 Apr 2022 10:50 AM IST
विज्ञापन
Whatsapp Tips And Tricks These Four Mistakes Can Ban Whatsapp Account Know How To Avoid In Hindi
व्हाट्सएप पर भूलकर न करें ये चार गलतियां - फोटो : istock

आपको हर किसी के हाथ में आसानी से मोबाइल फोन नजर आ जाएगा। मतलब बच्चे हों या फिर बुजुर्ग, हर कोई मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है। इसके पीछे का कारण है इसकी जरूरत। दरअसल, जहां बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल की जरूरत पड़ रही है, तो वहीं दूसरे लोग कॉल करने के लिए, बैंकिंग के लिए और अन्य कामों के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, आजकल लोग सोशल मीडिया पर भी काफी समय बिताते हैं और मोबाइल के आने के बाद से तो काफी लोग व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप व्हाट्सएप के जरिए धोखाधड़ी का भी शिकार हो सकते हैं? शायद नहीं, लेकिन आपके लिए ये जानना जरूरी है क्योंकि जालसाज नए-नए तरीके खोजकर लोगों को चपत लगाने का काम आजकल व्हाट्सएप के जरिए भी कर रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप किन बातों का ध्यान रखकर खुद को धोखाधड़ी से कैसे बचा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Whatsapp Tips And Tricks These Four Mistakes Can Ban Whatsapp Account Know How To Avoid In Hindi
व्हाट्सएप पर भूलकर न करें ये चार गलतियां - फोटो : istock

अनजाने लिंक पर क्लिक न करें

  • व्हाट्सएप पर आए दिन किसी ग्रुप में नहीं तो आपकी पर्सनल चैट पर कोई न कोई अनजाना लिंक आता ही होगा। इसमें मुफ्त की चीजें देने जैसे कई अन्य फायदे बताए जाते हैं, और इस चक्कर में लोग इन पर क्लिक कर देते हैं।
Whatsapp Tips And Tricks These Four Mistakes Can Ban Whatsapp Account Know How To Avoid In Hindi
व्हाट्सएप पर भूलकर न करें ये चार गलतियां - फोटो : istock
  • इन लिंक को खोलते ही आपके मोबाइल की सारी जानकारी जालसाजों के पास साझा होने लगती है। साथ ही ये लिंक आपकी बैंकिंग जानकारी चुराकर आपको चपत लगाने का काम करते हैं। इसलिए इन पर कभी क्लिक न करें और न ही ऐसे मैसेज किसी और को फॉरवर्ड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Whatsapp Tips And Tricks These Four Mistakes Can Ban Whatsapp Account Know How To Avoid In Hindi
व्हाट्सएप पर भूलकर न करें ये चार गलतियां - फोटो : istock

ऑफर्स के चक्कर से बचें

  • आजकल लोग अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए व्हाट्सएप पर भी अपना सामान बेच रहे हैं। लेकिन कुछ जालसाज इनकी आड़ में लोगों को फर्जी ऑफर्स का लालच देते हैं, और फिर इसके बाद वो लोगों को ठगने का काम करते हैं। इसलिए किसी भी ऑफर्स के बारे में पहले अच्छे से जांच कर लें, और तभी इसे लेने की सोचें।
विज्ञापन
Whatsapp Tips And Tricks These Four Mistakes Can Ban Whatsapp Account Know How To Avoid In Hindi
व्हाट्सएप पर भूलकर न करें ये चार गलतियां - फोटो : istock

गोपनीय जानकारी साझा न करें

  • बैंकिंग क्षेत्र काफी बड़ा हो चुका है, और आजकल ज्यादातर सेवाएं सब ऑनलाइन है। यहां तक कि व्हाट्सएप के जरिए भी बैंक आपकी मदद करता है। लेकिन एक बात ध्यान रखें कि कभी भी कोई भी बैंक आपसे आपका पिन और ओटीपी जैसी गोपनीय चीजें नहीं मांगता है। लेकिन जालसाज लोगों से इन चीजों को शेयर करने के लिए कहते हैं। इसलिए इनसे सावधान रहें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed