फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्हाट्सएप यूजर्स सावधान: अनजाने में भी न करें ये चार गलतियां, वरना जाना पड़ सकता है जेल

Tue, 24 Jan 2023 11:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 24 Jan 2023 11:13 AM IST
विज्ञापन
whatsapp alert never do these 4 things on whatsapp
व्हाट्सएप पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : Istock

Whatsapp Tips: अगर आप देखेंगे तो आज के समय में एक बड़ी संख्या में लोग मैसेंजर एप व्हाट्सएप से जुड़े हुए हैं। लोग यहां पर एक-दूसरे से मैसेज में बातें करते हैं, वॉयस और वीडियो कॉल तक करते हैं। देश-विदेश में बैठे किसी भी शख्स से सिर्फ इंटरनेट की मदद से लोग वीडियो कॉल तक कर पाते हैं आदि। यही नहीं, व्हाट्सएप पर लोग तस्वीरें, वीडियो और अपने विचार तक स्टेटस के माध्यम से शेयर करते हैं। यही नहीं व्हाट्सएप का इस्तेमाल कई ऑफिशियल कामों के लिए भी किया जाता है। इन सबके बीच आपको व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना है, क्योंकि अगर आपसे गलती हुई तो इसकी सजा जेल तक हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि व्हाट्सएप पर कौन सी गलतियों को नहीं करना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं....

whatsapp alert never do these 4 things on whatsapp
व्हाट्सएप पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : Istock

ये हैं वो गलतियां:-

नंबर 1

  • व्हाट्सएप पर आप जब भी किसी से बात करें, तो किसी को धमकी न दें। फिर चाहें वो जान पहचान वाला व्यक्ति हो या फिर अनजान। अगर आप ऐसा करते हैं और आपकी शिकायत पुलिस तक हो जाती है, तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
whatsapp alert never do these 4 things on whatsapp
व्हाट्सएप पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : istock

नंबर 2

  • व्हाट्सएप के जरिए कोई भड़काऊ मैसेज या वीडियो, कोई पोस्टर या फिर कोई ऐसा मैसेज जो किसी दंगे को भड़काने का कारण बने आदि। तो ऐसी स्थिति में आपको जेल हो सकती है। इसलिए ऐसा कभी न करें। जब भी किसी मैसेज को फॉरवर्ड करें, तो पहले उसके बारे में अच्छे से जान लें और तभी आगे भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
whatsapp alert never do these 4 things on whatsapp
व्हाट्सएप पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : istock

नंबर 3

  • व्हाटसएप पर कभी भी किसी महिला को कोई गलत मैसेज न करें और न ही कोई ऐसी तस्वीर या वीडियो न भेजें जो गलत हो। अगर ऐसा करते हुए आप पाए जाते हैं और कोई महिला आपकी शिकायत करती है, तो आपको जेल की हवा तक खानी पड़ सकती है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
whatsapp alert never do these 4 things on whatsapp
व्हाट्सएप पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : istock

नंबर 4

  • लोग अलग-अलग धर्मों से जुड़े हैं और सभी को एक-दूसरे के धर्मों का सम्मान करना चाहिए। वहीं, अगर आप व्हाट्सएप पर कोई ग्रुप बनाकर ऐसी बातें कर रहे हैं या ऐसे संदेश लोगों तक पहुंचा रहे हैं जिनमें किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती है या किसी की जान चली जाती है आदि। तो ऐसी स्थिति में आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed