Ayushman Bharat Yojana: देश में आज भी करोड़ों लोग आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। गरीबी के कारण इन लोगों को जीवन यापन करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर इन लोगों को किसी प्रकार की गंभीर बीमारी हो जाए। ऐसे में परिवार के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। गरीबी के कारण ये लोग अपना ठीक ढंग से इलाज भी नहीं करा पाते हैं। लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। भारत सरकार की इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। स्कीम के अंतर्गत सरकार गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। इस स्कीम में आवेदन करके आप अपना आयुष्मान भारत कार्ड बनवा सकते हैं।
PM JAY: पांच लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए किन बीमारियों को किया जाता है स्कीम के अंतर्गत कवर
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 09 Aug 2023 09:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन