Benefits of PF: अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो शायद आपका पीएफ खाता भी हो। दरअसल, इस पीएफ खाते में कर्मचारी की सैलरी से एक निश्चित अमाउंट काटकर हर महीने जमा किया जाता है। साथ ही इतने ही पैसे कंपनी भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती है। फिर इस पैसे पर सालाना ब्याज भी मिलता है। इसके बाद आप नौकरी के बीच में (निर्धारित रकम), नौकरी छोड़ने के बाद और पेंशन के रूप में भी इस पैसे को प्राप्त कर सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि पीएफ खाताधारकों को एक और सुविधा मिलती है, जो पूरी तरह से मुफ्त है? शायद नहीं जानते होंगे, पर ऐसा है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी सुविधा है, जो पीएफ खाताधारकों को मिलती है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64d226b9c0bee19e8003183c","slug":"what-is-employee-deposit-linked-insurance-scheme-available-under-pf-2023-08-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खबर काम की: पीएफ खाताधारकों को मिलती है सात लाख रुपये की ये विशेष सुविधा, जान लेंगे तो फायदे में रहेंगे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
खबर काम की: पीएफ खाताधारकों को मिलती है सात लाख रुपये की ये विशेष सुविधा, जान लेंगे तो फायदे में रहेंगे
Tue, 08 Aug 2023 05:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 08 Aug 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम क्या है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम क्या है?
- फोटो : istock
- दरअसल, इस सुविधा का नाम एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम है। इसके अंतर्गत अगर किसी पीएफ खाताधारक की किसी दुर्घटना में दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है, तो फिर ऐसे में खाताधारक ने अपने पीएफ खाते में जिसे नॉमिनी बनाया है, उसे ये पैसे दिए जाते हैं।
एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम क्या है?
- फोटो : iStock
कितने पैसे मिलते हैं?
- अब जान लेते हैं कि इस स्कीम के तहत कितना लाभ मिलता है। एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम के तहत एकमुश्त 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। जबकि, योजना के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा 7 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम क्या है?
- फोटो : iStock
अगर नॉमिनी नहीं है, तो किसे मिलेगा लाभ?
- वैसे, तो सभी कर्मचारी अपने पीएफ खाताधारक में नॉमिनी रखते हैं। पर मान लीजिए कि अगर किसी पीएफ खाताधारक ने कोई नॉमिनी नहीं बनाया है, तो ऐसी स्थिति में इंश्योरेंस का कवरेज कर्मचारी के जीवन साथी, बेटा या बेटी को मिलता है।
विज्ञापन
एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम क्या है?
- फोटो : iStock
कैसे होते हैं रजिस्टर?
- आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम से जुड़ने के लिए आपको अलग से आवेदन नहीं करना होता है। जब आपका पीएफ खाता खुलता है, तभी आप इस स्कीम में रजिस्टर हो जाते हैं। बस ध्यान रखें कि इस स्कीम को क्लेम करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए।