How to Sim Port: आज के समय में आप जिसके हाथ में देखेंगे आपको मोबाइल फोन जरूर नजर आ जाएगा। ऐसा इसलिए भी क्योंकि मोबाइल आज की जरूरत बन चुका है। एक कॉल करने से लेकर कई जरूरी काम मोबाइल से ही हो जाते हैं, और फिर कहीं जाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। बैंक का काम हो, गेम खेलना हो, कोई ऑनलाइन फॉर्म भरना हो, बिजली का बिल भरना हो, मोबाइल रिचार्ज करना हो आदि कई सारे काम एक मोबाइल से हो जाते हैं। बशर्ते आपके मोबाइल में इंटरनेट होना चाहिए। लेकिन कई बार लोग स्लो इंटरनेट और मोबाइल के नेटवर्क न आने के कारण परेशान हो जाते हैं, और फिर कई जरूरी काम अटक जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने मोबाइल के स्लो इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क न आने से परेशान हैं, तो आप एक जरूरी कदम उठाते हुए इस समस्या को दूर कर सकते हैं। आप इस बारे में अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...
{"_id":"630dbe99d1e411670b2347b5","slug":"what-to-do-when-internet-speed-is-slow-know-how-to-port-your-sim-online","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SIM: अगर आप भी हैं खराब नेटवर्क और स्लो इंटरनेट से परेशान, तो दिक्कत दूर करने के लिए तुरंत उठा सकते हैं ये कदम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
SIM: अगर आप भी हैं खराब नेटवर्क और स्लो इंटरनेट से परेशान, तो दिक्कत दूर करने के लिए तुरंत उठा सकते हैं ये कदम
Tue, 30 Aug 2022 02:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 30 Aug 2022 02:22 PM IST
विज्ञापन
सिम कार्ड पोर्ट करने का तरीका क्या है
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिम कार्ड पोर्ट करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
उठा सकते हैं ये कदम
- दरअसल, जब मोबाइल में इटरनेट नहीं चलता है या स्लो चलता है तो हम मोबाइल को ऑन-ऑफ करते हैं, फ्लाइट मूड में करते और हटाते हैं और यहां तक कि कस्टमर केयर से बात भी करते हैं। लेकिन अगर तब भी आपको समस्या का समाधान नहीं मिलता है, तो आप सिम को पोर्ट कर सकते हैं।
सिम कार्ड पोर्ट करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
क्या होता है पोर्ट?
- जब आप किसी मोबाइल नेटवर्क से परेशान हैं, तो ऐसी स्थिति में आप अपने पुराने मोबाइल नंबर को बिना बदले ही किसी दूसरे मोबाइल नेटवर्क को चुन सकते हैं। इसे ही पोर्ट कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिम कार्ड पोर्ट करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
- ये बड़ा ही आसान होता है। इसमें आपको अपने मोबाइल नंबर से एक मैसेज करना होता है, और फिर उस मैसेज को लेकर उस मोबाइल स्टोर पर जाना है जिस नए नेटवर्क के सिम को आप लेना चाहते हैं। इसके बाद आपका नेटवर्क बदल जाता है। इसकी खास बात ये होती है कि इसमें आपका मोबाइल नंबर नहीं बदलता, सिर्फ मोबाइल नेटवर्क बदलता है।
विज्ञापन
सिम कार्ड पोर्ट करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
ये है पोर्ट करवाने का नंबर
- आप अगर अपना सिम कार्ड पोर्ट करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने मोबाइल नंबर के मैसेज बॉक्स में जाकर 'PORT_अपना मोबाइल नंबर' लिखकर इसे 1900 नंबर पर भेज देना है
- फिर आपके मोबाइल पर आए पोर्ट कोड को लेकर मोबाइल स्टोर जाएं, और अपना नंबर पोर्ट करवा लें।