आज के समय में लगभग सभी कामों के लिए आधार कार्ड को जरूरी कर दिया गया है। मतलब एक बैंक खाता खुलवाने से लेकर एक सिम कार्ड लेने तक, हर एक जगह पर आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि आज के दौर में पैन कार्ड का भी पास में होना जरूरी है, क्योंकि इसके बिना कई बैंकिंग काम और इनकम टैक्स से जुडी चीजें भी अटक सकती हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि अपने पैन कार्ड को संभालकर रखा जाए। ऐसा इसलिए भी क्योंकि अगर पैन कार्ड गुम या चोरी हो जाता है तो इसका गलत इस्तेमाल तक हो सकता है, जिसकी वजह से आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि पैन कार्ड के गुम हो जाने पर आपको क्या करना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं कि पैन कार्ड के गुम या चोरी होने पर आपको क्या-क्या करना चाहिए...
{"_id":"625aabe1bdfd8d13af33aa58","slug":"what-to-do-in-case-of-loss-of-pan-card-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कृपया ध्यान दें: चोरी या गुम हो गया है पैन कार्ड, तो तुरंत करें ये काम, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
कृपया ध्यान दें: चोरी या गुम हो गया है पैन कार्ड, तो तुरंत करें ये काम, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने
Tue, 19 Apr 2022 09:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 19 Apr 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
पैन कार्ड चोरी होने पर क्या करें
- फोटो : amar ujala
पैन कार्ड चोरी होने पर क्या करें
- फोटो : istock
एफआईआर जरूर करें
- अगर आपका पैन कार्ड कहीं गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर एफआईआर करवानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर कोई इसका गलत इस्तेमाल करता है, तो आप सुरक्षित रह सकें।
पैन कार्ड चोरी होने पर क्या करें
- फोटो : istock
आयकर विभाग को जानकारी दें
- आपका पैन कार्ड चोरी या गुम होने की स्थिति में आप आयकर विभाग को इसकी सूचना दे सकते हैं। आप ईमेल के जरिए उन्हें सूचना देकर या अपने नजदीकी पैन कार्ड कार्यालय में जाकर इसकी जानकारी दे सकते हैं। साथ ही आप नया पैन कार्ड भी बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पैन कार्ड चोरी होने पर क्या करें
- फोटो : istock
पैन कार्ड के न होने पर ई-पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:-
स्टेप 1
- पैन कार्ड खोने की स्थिति में आप ई-पैन कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं, क्योंकि हार्ड कॉपी वाले पैन कार्ड जितना ही वैलिड है। इसके लिए सबसे पहले आपको इनकम टैक्स विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। और फिर आपको 'ई-पैन कार्ड' वाले विकल्प को चुनना है।
विज्ञापन
पैन कार्ड चोरी होने पर क्या करें
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब आपको अपना पैन कार्ड नंबर दर्ज करना है। पैन कार्ड नंबर याद न होने की स्थिति में आप अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर भी यहां पर भर सकते हैं।