LIC Aadhaar Stambh Plan: आज हम आपको एलआईसी की एक खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम एलआईसी आधार स्तंभ पॉलिसी है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हम सभी लोग चिंतित रहते हैं। वहीं अगर परिवार के मुखिया के साथ कोई हादसा हो जाए। इस स्थिति में परिवार के सदस्यों के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। अगर आप भी अपनी गैरमौजूदगी में अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं। इस स्थिति में आपके लिए एलआईसी की यह स्कीम काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इस स्कीम के अंतर्गत अगर बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है, तो इस स्थिति में पॉलिसीधारक द्वारा तय किए गए नॉमिनी को कवर राशि दी जाती है। एलआईसी की आधार स्तंभ पॉलिसी में आपको सुरक्षा और बचत दोनों का फायदा मिलता है।
LIC Aadhaar Stambh Policy: एलआईसी आधार स्तंभ प्लान में निवेश करने पर मिलते हैं कई फायदे, जानें इनके बारे में
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 18 Apr 2022 05:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन