What To Do If Your Passport Lost In Another Country: टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है। दिव्यांका और उनके हसबैंड विवेक दहिया अपने 8वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए इटली में गए हुए थे। इटली में घूमते समय चोरों ने उनके पासपोर्ट और दस लाख रुपये को चुरा लिया। अक्सर इस तरह की कई खबरें सामने निकलकर आती रहती हैं, जिनमें दूसरे देशों में घूमने वाले पर्यटकों के पैसे या पासपोर्ट को चोरी कर लिया जाता है। पासपोर्ट काफी जरूरी दस्तावेज है। अगर विदेश में सफर करते समय आपका यह दस्तावेज चोरी या गुम हो जाता है, तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि विदेश में घूमते समय अगर पासपोर्ट चोरी हो जाए तो इस स्थिति में क्या करना चाहिए। आइए जानते हैं -
Passport: विदेश में सफर करते समय चोरी हो गया है पासपोर्ट, तो तुरंत करें ये काम
विदेश में घूमते समय पासपोर्ट खोने की स्थिति में सबसे पहले आपको इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन में देनी होगी। पुलिस स्टेशन में यह जानकारी दर्ज कराने के बाद आपको यह सूचना अपने देश के दूतावास में देनी है।
अपने देश के दूतावास में इस बात की सूचना देने के बाद ही आपके खोए हुए पासपोर्ट को रद्द किया जा सकेगा। इसके बाद आपको नए पासपोर्ट के लिए आवेदन करना होगा। इसके अलावा आप इमरजेंसी सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकते हैं।
Indian Railways: घर बैठे बुक कर सकते हैं जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट, जानिए क्या है तरीका
अगर आप नए पासपोर्ट के लिए अपना एप्लीकेशन देते हैं तो इसके लिए आपको करीब 1 सप्ताह तक इंतजार करना होगा। वहीं अगर विदेश में यात्रा करते समय आपका पासपोर्ट खोने के साथ वीजा भी एक्सपायर हो जाता है।
इस स्थिति में आपको उस देश के दूतावास में जाकर पुराने वीजा की कॉपी और पुलिस रिपोर्ट दिखाकर नया वीजा इश्यू करवाना होगा। इसमें आपको नए पासपोर्ट या इमरजेंसी सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। इन सभी प्रक्रियाओं को करने के बाद आप पासपोर्ट बनवाकर अपने देश वापस लौट सकते हैं। इसके अलावा अगर आपकी फ्लाइट तुरंत है तो दूतावास से मिले इमरजेंसी सर्टिफिकेट की मदद ले सकते हैं।
IRCTC: खूबसूरत लेह लद्दाख की सैर कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, इतना है किराया