फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Credit-Debit Card: चोरी हो गया है डेबिट-क्रेडिट कार्ड तो तुरंत कर लें ये काम, वरना दिक्कत में पड़ सकते हैं आप

Sat, 07 Jan 2023 01:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 07 Jan 2023 01:42 PM IST
विज्ञापन
What to Do if Your Credit or Debit Card is Stolen Know How to Find Step by Step Process
डेबिट-क्रेडिट कार्ड चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : istock

चाहे आप ग्रामीण इलाकों में रहते हैं या फिर शहरी इलाके में। बैंक खाता तो लगभग हर एक व्यक्ति का होता ही है। बस अंतर ये है कि किसी का सैलरी अकाउंट होता है, किसी का बचत खाता तो किसी का चालू खाता आदि। वहीं, तकनीकी रूप से आगे बढ़ती इस दुनिया में हम काफी आगे भी बढ़ चुके हैं। तभी तो पैसे जमा करने या निकालने के लिए अब बैंक नहीं जाना पड़ता। बल्कि अब तो एटीएम मशीन के जरिए ही ये काम हो जाता है। एटीएम मशीन की मदद से आप जब चाहें तब पैसे निकाल सकते हैं। बस इसके लिए आपके पास डेबिट या क्रेडिट कार्ड होना चाहिए। पर कई बार लोगों के ये कार्ड गुम हो जाते हैं या फिर चोरी हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में आपको कुछ काम जल्द से जल्द कर लेने चाहिए। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

What to Do if Your Credit or Debit Card is Stolen Know How to Find Step by Step Process
डेबिट-क्रेडिट कार्ड चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : iStock

कार्ड चोरी होते ही ये 4 काम जरूर करवाएं:-

पहला काम

  • अगर आपका डेबिट या क्रेडिट कार्ड में से कोई भी चोरी हो जाता है, तो सबसे पहले इन्हें ब्लॉक करवाएं। आप कस्टमर केयर की मदद से या ऑनलाइन बैंकिंग से अपने कार्ड को ब्लॉक करवा सकते हैं। बस आपको बैंक को कार्ड ब्लॉक करवाने का कारण बताना पड़ता है।  ऐसा करके नुकसान की संभावन बेहद कम हो सकती है।
What to Do if Your Credit or Debit Card is Stolen Know How to Find Step by Step Process
डेबिट-क्रेडिट कार्ड चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : istock

दूसरा काम

  • कार्ड चोरी होते ही अपने बैंक को इस बारे में सूचित करें। भले ही आप कार्ड ब्लॉक करवा चुके हैं, लेकिन बैंक को अलग से इस बारे में जानकारी दें और हो सके तो उस कॉल को यानी बातचीत को अपने पास संभालकर रखें। इसमें होगा ये कि अगर आपके खाते से कोई अनधिकृत लेन देन होता है, तो आपका कोई नुकसान न हो और बैंक आपकी मदद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
What to Do if Your Credit or Debit Card is Stolen Know How to Find Step by Step Process
डेबिट-क्रेडिट कार्ड चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : istock

तीसरा काम

  • जब भी आपके साथ ऐसी कोई घटना हो, जिसमें आपके कार्ड चोरी हो जाए या आपके साथ फ्रॉड हो जाए। तो हमेशा ही अपने बाकी नेट बैंकिंग और एटीएम कार्ड के पासवर्ड बदल लें। ऐसा करना सुरक्षा के लिहाज से सही माना जात है। 
विज्ञापन
What to Do if Your Credit or Debit Card is Stolen Know How to Find Step by Step Process
डेबिट-क्रेडिट कार्ड चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : Istock

चौथा काम

  • अब जब आप चोरी हुए कार्ड को ब्लॉक करवा चुके हैं और बैंक को इस बारे में सूचित भी कर दिया है, तो फिर आपको नया डेबिट-क्रेडिट कार्ड जारी करवा लेना चाहिए। इससे होगा ये कि आपके कोई काम नहीं अटकेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed