फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूलकर भी न लें हल्के में: आधार कार्ड गुम होना कोई छोटी बात नहीं, दिक्कत से बचने के लिए तुरंत करें ये काम

Mon, 07 Aug 2023 04:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 07 Aug 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
What to do if you have lost your Aadhaar card follow these steps
आधार कार्ड गुम या चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : i stock

Aadhaar Card Alert: किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो या गैर-सरकारी योजना का, बैंक में खाता खुलवाना हो या बच्चों को स्कूल/कॉलेज में दाखिला करवाना हो, सिम कार्ड लेना हो या अपनी पहचान बतानी हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने कामों के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा तैयार किए गए इस आधार कार्ड में एक यूनिक नंबर के अलावा कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि इस आधार को संभालकर रखा जाए और अगर कभी किसी कारण ये गुम या चोरी हो जाए, तो आपकी ये भी जिम्मेदारी बनती है कि आप कुछ काम तुरंत करें। वरना आपकी एक गलती से आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आधार कार्ड चोरी या गुम होने की स्थिति पर आपको कौन से काम करवाने जरूरी हो जाते हैं...

What to do if you have lost your Aadhaar card follow these steps
आधार कार्ड गुम या चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
  • दरअसल, अगर कभी आपका आधार कार्ड कहीं गुम हो जाता है या किसी कारणवश चोरी हो जाता है, तो इस बात को भूलकर भी हल्के में न लें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपका आधार किसी गलत हाथों में चला गया, तो इसका कई तरीकों से गलत इस्तेमाल तक किया जा सकता है।
What to do if you have lost your Aadhaar card follow these steps
आधार कार्ड गुम या चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : istock

गुम या चोरी होने की स्थिति में क्या करें?

  • आपका आधार अगर किसी कारण गुम या चोरी हो गया है, तो सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर इसकी एफआईआर करवा सकते हैं। ध्यान रहे कि इसकी कॉपी जरूर ले लें, जो आपके आगे काम आएगी और अगर आपके आधार से गलत कुछ होता है, तो आप सुरक्षित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
What to do if you have lost your Aadhaar card follow these steps
आधार कार्ड गुम या चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : istock
  • इसके बाद आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर वहां मौजूद अधिकारी को बता सकते हैं कि आपका आधार कार्ड गुम या चोरी हो गया है और उन्हें एफआईआर की कॉपी भी दिखा दें। इसके बाद संबंधित अधिकारी के निर्देशानुसार आप अपना दूसरा आधार कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
What to do if you have lost your Aadhaar card follow these steps
आधार कार्ड गुम या चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : istock
  • दोबारा से आधार कार्ड जनरेट करने पर आपका बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन भी होता है। ये सुरक्षा के लिहाज से भी जरूरी होता है। फिर आपको आधार सेवा केंद्र पर कुछ फीस देनी होती है और फिर आपका काम हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed