फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bank Passbook: बैंक की पासबुक हो जाए चोरी तो क्या करें? यहां जानें पूरा प्रोसेस

Fri, 16 May 2025 08:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 16 May 2025 08:10 AM IST
सार

Bank Passbook Rules: बैंक में जब भी खाता खुलवाते हैं तो हमें पासबुक दी जाती है, लेकिन अगर ये पासबुक चोरी हो जाए तो फिर कैसे हम डुप्लीकेट पासबुक बनवा सकते हैं?

विज्ञापन
What to Do if Bank Passbook Stolen Know Banking Rules and Process to Complaint Helpline Number Full Details
बैंक की पासबुक चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

How to Issue Duplicate Passbook: लोग अपनी मेहनत की कमाई से अपनी आज की जरूरतों को पूरा करते हैं। कोई घर खरीदता है, गाड़ी लेता है और अपनी जरूरतों पर खर्च करता है। इसके अलावा भी बच्चों के खर्च भी लोग पूरे करते हैं और बाकी बचे पैसे को अपने भविष्य के लिए बचाते भी हैं। इसके लिए लोग अपने पैसे को बैंक में रखते हैं। हम जब भी बैंक खाता खुलवाते हैं तो हमें एक पासबुक दी जाती है।

ये पासबुक इस बात का प्रमाण होती है कि आपका किस बैंक की ब्रांच में बैंक अकाउंट है। साथ ही आप इस पासबुक में एंट्री करवाकर ये भी जान सकते हैं कि आपके खाते में कितने पैसे हैं? बैंक आपको कितना ब्याज दे रहा है आदि, लेकिन अगर ये पासबुक चोरी हो जाए तो फिर क्या होगा? ऐसे में आपको कुछ काम पूरे करते हैं अपनी डुप्लीकेट पासबुक बैंक से जारी करवानी होती है। तो चलिए जानते हैं इसका प्रोसेस क्या है...

Trending Videos
What to Do if Bank Passbook Stolen Know Banking Rules and Process to Complaint Helpline Number Full Details
बैंक की पासबुक चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

करने होते हैं ये काम:-

एफआईआर करवा लें

  • अगर आपकी बैंक की पासबुक चोरी हो गई है तो जहां ये चोरी हुई है उसके नजदीकी थाने में जाकर आपको एक एफआईआर लिखवानी होती है। पूरी जानकारी दें कि कैसे और कब पासबुक चोरी हुई और इसके बाद रिसीविंग जरूर लें क्योंकि इसकी जरूरत आपको बैंक में पड़ेगी।
What to Do if Bank Passbook Stolen Know Banking Rules and Process to Complaint Helpline Number Full Details
बैंक की पासबुक चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

बैंक को सूचना दें

  • इसके बाद आपको अपने बैंक को ये सूचना देनी होती है कि आपकी पासबुक चोरी हो गई है। इसके लिए आपनी बैंक की शाखा से संपर्क कर सकते हैं और उन्हें ये जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
What to Do if Bank Passbook Stolen Know Banking Rules and Process to Complaint Helpline Number Full Details
बैंक की पासबुक चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

नई पासबुक ऐसे होगी जारी:-

स्टेप 1

  • अगर आपकी पासबुक चोरी हो गई है तो आपको सबसे पहले अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • अधिकारी को बताएं कि आपकी पासबुक चोरी हो गई है और आपको दूसरी यानी डुप्लीकेट पासबुक जारी करवानी है
विज्ञापन
What to Do if Bank Passbook Stolen Know Banking Rules and Process to Complaint Helpline Number Full Details
बैंक की पासबुक चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2 

  • इसके बाद अधिकारी आपसे एफआईआर की कॉपी मांग सकते हैं। वैसे ज्यादातर बैंक ये मांगते हैं, लेकिन कई बैंक सिर्फ दस्तावेज ही लेते हैं एफआईआर की कॉपी नहीं
  • फिर आपसे आपका आधार कार्ड और पैन कार्ड की कॉपी मांगी जा सकती है। साथ ही आपसे एक आवेदन लिखने को भी कहा जा सकता है
  • अब सारी जानकारी सबमिट करने के बाद आपको नई पासबुक जारी कर दी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed