फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: पीएम आवास योजना में पंजीकरण करवाने वाले ध्यान दें, वरना रद्द हो सकता है आवेदन

Fri, 22 Dec 2023 03:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 22 Dec 2023 03:45 PM IST
विज्ञापन
What things should be kept in mind while applying for PM Awas Yojana
PM Awas Yojana: किन कारणों से रद्द हो सकता है आवेदन? - फोटो : istock

PM Awas Yojana: आप चाहें शहरी इलाकों में रहते हैं या फिर ग्रमीण क्षेत्रों में अपना जीवन व्यापन करते हैं। ऐसे में अगर आप किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं, तो फिर आपको इसका लाभ मिलना तय है। इसके लिए सरकार की तरफ से पात्रता सूची से लेकर आवेदन तक की पूरी प्रक्रिया और लाभ कैसे देना है, इसकी भी व्यवस्था की गई होती है। जैसे- प्रधानमंत्री आवास योजना को ही ले लीजिए। इसके अंतर्गत अगर आप पात्र हैं और आपका कच्चा मकान है तो सरकार की तरफ से आपको घर बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है, ताकि आप अपना घर बनवा सके। ऐसे में अगर आप भी आवेदन करने जा रहे हैं, तो ध्यान दें कि कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना आपका आवेदन रद्द तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

What things should be kept in mind while applying for PM Awas Yojana
PM Awas Yojana: किन कारणों से रद्द हो सकता है आवेदन? - फोटो : pixabay

आवेदनकर्ता इस बात का रखें खास ध्यान:-

  • अगर आप इस पीएम आवास योजना में आवेदन कर रहे हैं, तो इस बात को जान लें कि आप योजना के लिए पात्र हैं या अपात्र। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप अपात्र होने के बाद भी आवेदन करते हैं, तो आपका आवेदन रद्द होना तय है। यहां आवेदनकर्ता की पूरी जांच की जाती है और पात्र पाए जाने पर ही लाभ दिया जाता है।
What things should be kept in mind while applying for PM Awas Yojana
PM Awas Yojana: किन कारणों से रद्द हो सकता है आवेदन? - फोटो : iStock

यहां देखें कौन लोग नहीं हैं योजना के लिए पात्र:-

  • बात अगर उन लोगों की की जाए, जो इस योजना के लिए अपात्र हैं, तो इसमें सबसे पहले वे लोग शामिल हैं जिनके घर में लैंडलाइन कनेक्शन लगा है या जिनके घर में फ्रिज है
  • इसके अलावा अगर आपके पास ढाई एकड़ या उससे ज्यादा जमीन है, तो भी आप अपात्र की श्रेणी में आते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
What things should be kept in mind while applying for PM Awas Yojana
PM Awas Yojana: किन कारणों से रद्द हो सकता है आवेदन? - फोटो : Istock
  • वे लोग भी पीएम आवास योजना के लिए पात्र नहीं हैं, जिनके पास 50 हजार रुपये या उससे ज्यादा का किसान क्रेडिट कार्ड है। अगर आपके पास ऐसा है, तो पंजीकरण न करें वरना आपका आवेदन रद्द हो सकता है
विज्ञापन
What things should be kept in mind while applying for PM Awas Yojana
PM Awas Yojana: किन कारणों से रद्द हो सकता है आवेदन? - फोटो : istock
  • अगर आपकी या आपके परिवार में किसी की सरकारी नौकरी है, तो भी आप अपात्र हैं
  • आपके पास अगर मोटर युक्त वाहन, दुपहिया या तिपहिया वाहन है, तो भी आप पात्र नहीं हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed