What Not to Do in Office? : आज के समय में नौकरी पाना मुश्किल है, लेकिन उसे बनाए रखना उससे भी बड़ी चुनौती है। कारपोरेट नौकरी में प्रोफेशनल व्यवहार और अनुशासन बहुत मायने रखता है। कई बार ऑफिस में की गई आपकी छोटी गलतियां भी आपकी नौकरी के लिए खतरा बन सकती हैं।
Office Etiquette: ऑफिस में भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, वरना खो बैठेंगे नौकरी
आज नौकरी पाना जितना मुश्किल है, उसे बनाए रखना उससे भी बड़ी चुनौती है। अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि छोटी सी गलती की वजह से भी लोगों की नौकरी चली जाती है। इसलिए ऑफिस में कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1. कंपनी के नियमों के खिलाफ न जाएं
हर कंपनी के अपने नियम और नीतियां होती हैं, जो कर्मचारियों को अनुशासित और व्यवस्थित रखने के लिए बनाई जाती हैं। इन नियमों का पालन करना हर कर्मचारी की जिम्मेदारी होती है। आप जब भी किसी कंपनी को जॉइन करें तो उसके नियम और नीतियों के बारे में जरूर पता करें। जॉइन करने के बाद ऑफिस के अंदर इन नियमों का पालन जरूर करें।
ये भी पढ़ें- Job Tips: सैलरी न बढ़ने की वजह से जॉब छोड़ने की होती है इच्छा, तो आपके पास हैं ये 4 विकल्प
2. बॉडी शेमिंग न करें
ऑफिस एक ऐसी जगह है जहां अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोग एक साथ काम करते हैं। ऐसे में किसी सहकर्मी के शरीर, रंग-रूप, या कपड़ों को लेकर टिप्पणी करना बेहद गलत है। बॉडी शेमिंग न केवल उस व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है, बल्कि ऑफिस के माहौल को भी खराब करती है। आजकल कंपनियां वर्कप्लेस हैरेसमेंट को लेकर सख्त नीतियां लागू कर रही हैं। अगर कोई शिकायत करता है, तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। सभी सहकर्मियों का सम्मान करें और ऐसी टिप्पणियों से बचें।
3. किसी को अपशब्द न बोलें/लड़ाई न करें
ऑफिस में तनावपूर्ण स्थिति बनना आम बात है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप गुस्से में किसी सहकर्मी को अपशब्द बोलें या उनसे लड़ाई करें। ऑफिस में चिल्लाना, गाली देना, या हाथापाई करना न केवल आपकी छवि खराब करता है, बल्कि कंपनी की आचार संहिता का उल्लंघन भी माना जाता है। ऐसी स्थिति में मैनेजमेंट तुरंत कार्रवाई कर सकता है और आपको नौकरी से निकाल सकता है। अगर किसी से मतभेद हो, तो शांति से बात करें या अपने सुपरवाइजर की मदद लें।
ये भी पढ़ें- Ayushman Card: किन अस्पतालों में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? आयुष्मान कार्डधारक यहां जानें
कंपनी के दस्तावेज, जैसे फाइनेंशियल रिकॉर्ड, क्लाइंट डेटा, या गोपनीय फाइलें, बहुत संवेदनशील होते हैं। इनके साथ किसी भी तरह की छेड़-छाड़ करना, जैसे डेटा चुराना, गलत इस्तेमाल करना, या बिना अनुमति के बदलाव करना, एक गंभीर अपराध है। यह न केवल कंपनी की सुरक्षा को खतरे में डालता है, बल्कि कानूनी कार्रवाई का कारण भी बन सकता है। अगर आपसे गलती से भी ऐसा हो जाए, तो तुरंत अपने सुपरवाइजर को सूचित करें। जानबूझकर की गई ऐसी हरकत आपकी नौकरी छीन सकती है।