PF Passbook: नौकरी के दौरान मिलने वाली सैलरी का एक हिस्सा भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए भी बचाया जाता है। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि यानी ईपीएफओ इसी बचत का एक अहम जरिया है। इस पीएफ खाते में कर्मचारी की हर महीने की सैलरी से एक निश्चित अमाउंट जमा किया जाता है।
{"_id":"6adb256f4fdcaaca0e0a02b4","slug":"epfo-passbook-check-how-to-check-your-pf-balance-online-kaise-check-karein-2026-10-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: क्या कंपनी आपके पीएफ खाते में हर महीने पैसे जमा कर रही है? ऐसे करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: क्या कंपनी आपके पीएफ खाते में हर महीने पैसे जमा कर रही है? ऐसे करें चेक
Fri, 23 Oct 2026 04:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 23 Oct 2026 04:04 PM IST
सार
EPFO Passbook Check: नौकरीपेशा लोग जिनका पीएफ कटता है, वे ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं
पीएफ की पासबुक चेक करने के कई तरीके हैं। जैसे- वेबसाइट, एमएमएस आदि
विज्ञापन
पीएफ की पासबुक चेक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
पीएफ की पासबुक चेक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
पीएफ खाते की पासबुक चेक करना क्यों जरूरी है?
- पीएफ पासबुक चेक करके आपको जानकारी मिलती है कि आपके पीएफ खाते में कितना बैलेंस है
- आपको सालाना मिलने वाला पीएफ का ब्याज मिल रहा है या नहीं
- आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते में हर महीने पैसे जमा कर रही है या नहीं आदि
पीएफ की पासबुक चेक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे चेक करें पीएफ खाते का बैलेंस?
स्टेप 1
- पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक पासबुक वाली वेबसाइट passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login पर जाएं
- यहां अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी यूएएन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
- इसके बाद स्क्रीन पर दिखने वाला कैप्चा भरकर आगे बढ़ें और ओटीपी के जरिए लॉगिन कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ की पासबुक चेक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद पासबुक सेक्शन में जाना है
- यहां आपको Select Member ID का विकल्प दिखाई देगा जिसमें उस कंपनी से जुड़ी मेंबर आईडी चुनें, जिसके पीएफ खाते का रिकॉर्ड आप देखना चाहते हैं
विज्ञापन
पीएफ की पासबुक चेक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
- मेंबर आईडी चुनने के बाद आपकी पीएफ पासबुक खुल जाएगी
- इसमें आप देख सकते हैं कि आपके पीएफ खाते में किस महीने में कितने पैसे जमा हुए हैं और अब तक कुल पैसे कितने जमा हो चुके हैं