RO Waste Water: घर में पीने के पानी को साफ करने के लिए कई लोग आरओ यानी वाटर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करते हैं। इस दौरान एक तरफ साफ पानी मिलता है, तो दूसरी तरफ कुछ पानी बाहर निकलता है। इसे आमतौर पर रिजेक्ट वाटर या वेस्ट वाटर कहा जाता है।
{"_id":"6adaef9908f14a5f270dda13","slug":"ro-reject-water-5-ways-to-reuse-ro-wastewater-at-home-ro-ke-waste-pani-ka-kya-use-kare-2026-10-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: आरओ से निकलने वाला पानी आप भी फेंक देते हैं? घर में इन कामों के लिए दोबारा कर सकते हैं इस्तेमाल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: आरओ से निकलने वाला पानी आप भी फेंक देते हैं? घर में इन कामों के लिए दोबारा कर सकते हैं इस्तेमाल
Fri, 23 Oct 2026 02:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:33 PM IST
सार
RO Water Using Tips: आरओ से निकलने वाले पानी को बेकार समझकर फेंकने के बजाय घर के कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है
हालांकि, आरओ से निकले वेस्ट पानी का इस्तेमाल पीने के लिए नहीं किया जा सकता
विज्ञापन
आरओ के वेस्ट वाटर को कहां इस्तेमाल करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
आरओ के वेस्ट वाटर को कहां इस्तेमाल करें?
- फोटो : AI Generated
आरओ से निकलने वाले वेस्ट वाटर का क्या करें?
फर्श की सफाई में कर सकते हैं इस्तेमाल
- आरओ से निकले पानी का इस्तेमाल घर के फर्श की सफाई के लिए किया जा सकता है
- इसे पोछा लगाने वाली बाल्टी में भरकर इस्तेमाल करें
- हालांकि, अगर पानी में ज्यादा लवण या गंदगी है, तो फर्श पर सफेद निशान पड़ सकते हैं
- इसलिए इस्तेमाल से पहले पानी को चेक कर लें कि वो कैसा है
आरओ के वेस्ट वाटर को कहां इस्तेमाल करें?
- फोटो : AI Generated
गाड़ी और बाहरी जगह की सफाई
- घर में खड़ी कार, बाइक या स्कूटर की शुरुआती सफाई के लिए भी इस पानी का उपयोग किया जा सकता है
- इसके अलावा बालकनी और घर के बाहर की फर्श साफ करने में भी यह काम आ सकता है
- हालांकि, ध्यान रहे कि अगर पानी में नमक की मात्रा है तो इससे गाड़ी पर दाग पड़ सकते हैं
- इसलिए गाड़ी को आखिरी बार साफ पानी से जरूर धो लें
विज्ञापन
विज्ञापन
आरओ के वेस्ट वाटर को कहां इस्तेमाल करें?
- फोटो : AI Generated
शौचालय की सफाई में करें उपयोग
- आरओ का रिजेक्ट वाटर शौचालय की बाहरी सतह, टाइल्स और फर्श साफ करने में इस्तेमाल किया जा सकता है
- शौचालय की सफाई करने में आप इस पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं
विज्ञापन
आरओ के वेस्ट वाटर को कहां इस्तेमाल करें?
- फोटो : AI Generated
सफाई के दूसरे कामों में करें इस्तेमाल
- घर के बाहर की सीढ़ियां धोने, कूड़ेदान साफ करने और कुछ अन्य गैर पीने वाले घरेलू कामों में भी इस पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है
- हालांकि, ध्यान रहे इस वेस्ट वाटर का इस्तेमाल खाना पकाने, पीने या बर्तन की अंतिम धुलाई के लिए न करें