फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: किन अस्पतालों में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? आयुष्मान कार्डधारक यहां जानें

Tue, 27 May 2025 12:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 27 May 2025 12:41 PM IST
सार

Ayushman Bharat Yojana Mein Kaun Se Hospital List Hai: अगर आप भी आयुष्मान कार्डधारक हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप कौन से अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
list of ayushman bharat yojana hospital ayushman card kin kin hospital mein chalta hai
आयुष्मान कार्ड से किन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है? - फोटो : Freepik.com

Pradhan Mantri Ayushamn Bharat Yojana Hospital List: सरकार की अलग-अलग योजनाओं के जरिए आज एक बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इसमें भारत सरकार की पीएम किसान योजना, अटल पेंशन योजना, आवास योजना जैसी कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना। दरअसल, इस योजना को भी केंद्र सरकार ही चलाती है और इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। 

जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। पर क्या आप ये जानते हैं आप किन अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? अगर नहीं, तो आप यहां इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वे कौन से अस्पताल हैं जिनमें आप आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

list of ayushman bharat yojana hospital ayushman card kin kin hospital mein chalta hai
आयुष्मान कार्ड से किन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

किन अस्पतालों में होता है मुफ्त इलाज?

  • अगर आप भी प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हैं तो जान लें कि इस योजना में मुफ्त इलाज दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत कई अस्पातल रजिस्टर्ड हैं जिसमें सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पताल तक शामिल हैं। ऐसे में जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड है वे उन प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं।
list of ayushman bharat yojana hospital ayushman card kin kin hospital mein chalta hai
आयुष्मान कार्ड से किन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे पता करें कौन सा अस्पताल है योजना में पंजीकृत?

स्टेप 1

  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड बना है और आपको मुफ्त इलाज का लाभ लेना है, तो आप रजिस्टर्ड अस्पताल में ले सकते हैं
  • कौन सा अस्पातल इस योजना में पंजीकृत है ये चेक करने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
  • फिर आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको 'Find Hospital' पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
list of ayushman bharat yojana hospital ayushman card kin kin hospital mein chalta hai
आयुष्मान कार्ड से किन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आप देखेंगे कि आपके सामने कुछ कॉलम खुले हैं जिनमें आपको जानकारी भरनी है
  • जैसे- राज्य, जिला, अस्पताल का प्रकार जैसी चीजें आपको भरनी हैं
  • फिर स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरें और सर्च पर क्लिक कर दें
  • इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आप किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
विज्ञापन
list of ayushman bharat yojana hospital ayushman card kin kin hospital mein chalta hai
आयुष्मान कार्ड से किन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

इतनी लिमिट है मुफ्त इलाज की

  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है तो आपके लिए ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि इस कार्ड की लिमिट कितनी होती है। दरअसल, आप आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। जो बीमारियां इस योजना में कवर होती हैं आप उनका इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed