फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Job Tips: सैलरी न बढ़ने की वजह से जॉब छोड़ने की होती है इच्छा, तो आपके पास हैं ये 4 विकल्प

Tue, 27 May 2025 01:30 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 27 May 2025 01:30 PM IST
सार

आज के समय में एक बड़ा तबका है जो ऑफिस में प्राइवेट नौकरी करता है। कई बार लोग अपनी सैलरी से संतुष्ट नहीं रहते हैं। ऐसे में आपके सामने क्या विकल्प हैं आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Job Growth Tips What to Do After No Salary Hike Check Here 4 Smart Alternatives
ऑफिस में काम करना - फोटो : freepik.com

Job Growth Tips: आज के समय में नौकरीपेशा लोग अक्सर सैलरी न बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। आज की बढ़ती महंगाई के बीच यह मुद्दा और भी गंभीर हो गया है। कई बार वेतन-वृद्धि न होने से लोग इतने निराश हो जाते हैं कि नौकरी छोड़ने का मन बना लेते हैं।



मगर जॉब छोड़ना हमेशा सही समाधान नहीं होता। अगर आप भी ऐसी स्थिति में हैं, तो आपके पास कुछ व्यावहारिक विकल्प मौजूद हैं। इन विकल्पों को अपनाकर आप न केवल अपनी मौजूदा स्थिति में सुधार ला सकते हैं, बल्कि अपने करियर को भी नई दिशा दे सकते हैं। नौकरी छोड़ने का अंतिम निर्णय लेने से पहले इन चार उपायों पर विचार करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Job Growth Tips What to Do After No Salary Hike Check Here 4 Smart Alternatives
office working - फोटो : freepik.com

1. बॉस से बात करें
सबसे पहला और आसान कदम अपने बॉस से खुलकर बात करना है। कई बार कर्मचारी अपनी परेशानी को साझा करने से हिचकते हैं, लेकिन आपको अपनी बात अपने बॉस के सामने रखनी चाहिए। इस बात का खास ध्यान रखें कि बॉस से मिलने से पहले अपनी उपलब्धियों की सूची तैयार करें, जैसे आपने कंपनी के लिए क्या योगदान दिया है, प्रोजेक्ट्स में कैसे बेहतर प्रदर्शन किया है, या अतिरिक्त जिम्मेदारियां कैसे संभाली हैं। एक सकारात्मक और पेशेवर तरीके से अपनी सैलरी बढ़ाने की मांग रखें। अगर आपकी कंपनी में प्रदर्शन के आधार पर सैलरी बढ़ाने की नीति है, तो आपकी मेहनत को देखते हुए बॉस आपकी बात मान सकते हैं।


ये भी पढ़ें- Ayushman Card: किन अस्पतालों में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? आयुष्मान कार्डधारक यहां जानें
 
Job Growth Tips What to Do After No Salary Hike Check Here 4 Smart Alternatives
ऑफिस वर्किंग - फोटो : freepik.com

2. स्किल डेवलप करें
अगर सैलरी में बढ़ोतरी नहीं हो रही, तो इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि आपकी स्किल्स पुरानी हो गई हैं। आज के समय में एआई जैसी चीजों की वजह से जॉब मार्केट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, ऐसे में तेजी से बदलते इस मार्केट में अपना पांव जमाने के लिए नई और ट्रेंडिंग स्किल्स सीखना बहुत जरूरी है। उदाहरण के लिए, अगर आप टेक इंडस्ट्री में हैं, तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या डेटा एनालिसिस जैसी स्किल्स सीखें। 


ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त जारी होने के बाद आपको मिले हैं 2 हजार रुपये या नहीं? जानें कैसे कर पाएंगे चेक
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Job Growth Tips What to Do After No Salary Hike Check Here 4 Smart Alternatives
ऑफिस वर्किंग - फोटो : freepik.com

3. जॉब बदलने पर विचार करें
अगर बॉस से बात करने और स्किल्स बढ़ाने के बाद भी सैलरी में सुधार नहीं होता, तो जॉब बदलने के बारे में सोच सकते हैं। जॉब मार्केट में अपनी वैल्यू जांचें और देखें कि दूसरी कंपनियां आपके अनुभव और स्किल्स के लिए कितनी सैलरी दे रही हैं। इस बात का खास ध्यान रखें कि सैलरी के साथ कंपनी के अन्य सुविधाओं का भी मूल्यांकन करें, दूसरी कंपनी से तुलना करें। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके कंफर्ट की तुलना करना बहुत जरूरी है। जॉब बदलते समय यह सुनिश्चित करें कि नई कंपनी में सैलरी के साथ-साथ वर्क-लाइफ बैलेंस और ग्रोथ के अवसर भी बेहतर हों।
 

विज्ञापन
Job Growth Tips What to Do After No Salary Hike Check Here 4 Smart Alternatives
ऑफिस वर्किंग - फोटो : freepik

4. साइड इनकम जेनेरेट करें
जॉब छोड़े बिना अपनी आय बढ़ाने का एक शानदार तरीका है साइड इनकम शुरू कर सकते हैं। आप अपनी स्किल्स का इस्तेमाल करके फ्रीलांसिंग कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपको लिखना पसंद है, तो कंटेंट राइटिंग करें। अगर डिजाइनिंग आती है, तो ग्राफिक डिजाइन प्रोजेक्ट्स लें। इसके अलावा, ऑनलाइन ट्यूशन, यूट्यूब चैनल शुरू करना, या छोटा बिजनेस शुरू करना भी अच्छे विकल्प हैं। साइड इनकम से न केवल आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि आपको आत्मविश्वास भी मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed