फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: जान लें एयरपोर्ट पर किन चीजों को ले जाने की है सख्त मनाही, वरना खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Sat, 22 Oct 2022 12:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 22 Oct 2022 12:55 PM IST
विज्ञापन
What Items Are Not Allowed in Airport Know Prohibited and Restricted Things to Carry in Airport
एयरपोर्ट पर किन चीजों को ले जाने की है सख्त मनाही - फोटो : istock

Luggage Rules in Flight: हम जब भी कहीं यात्रा करने का प्लान बनाते हैं, तो हम ऐसे वाहन से यात्रा करना पसंद करते हैं जो सुविधाजनक तो हो ही। साथ ही वो हमारा समय भी बचाए। ऐसे में कोई अपने वाहन से, कोई ट्रेन से तो कई लोग प्लेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। इस बात में कोई दो राय भी नहीं कि हवाई यात्रा से समय की काफी बचत भी होती है। लेकिन अगर आप फ्लाइट लेने एयरपोर्ट जाते हैं, तो फिर आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि हवाई यात्रा करने के कुछ नियम भी हैं। खासतौर पर वो नियम जो आपको बताते हैं कि आप कौन सा सामान अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं, क्योंकि अगर आप नियमों के खिलाफ जाकर ऐसा करते हैं तो आपको जेल तक हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सा सामान है, जो आप फ्लाइट में यात्रा के दौरान एयरपोर्ट लेकर नहीं जा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

What Items Are Not Allowed in Airport Know Prohibited and Restricted Things to Carry in Airport
एयरपोर्ट पर किन चीजों को ले जाने की है सख्त मनाही - फोटो : istock

ये चीजें ले जाना है बैन:-

नंबर 1

  • आप फ्लाइट में किसी भी तरह के नशीले पदार्थ को लेकर यात्रा नहीं कर सकते हैं। एयरपोर्ट पर बीड़ी, सिगरेट और तंबाकू के अलावा गांजा और हेरोइन जैसी चीजों को लेकर न जाएं। अगर आप गांजा या हेरोइन लेकर आते हुए पकड़े जाते हैं, तो आपके खिलाफ उचित कार्रवाई होते हुए आपको जेल तक हो सकती है।
What Items Are Not Allowed in Airport Know Prohibited and Restricted Things to Carry in Airport
एयरपोर्ट पर किन चीजों को ले जाने की है सख्त मनाही - फोटो : istock

नंबर 2

  • हाल ही में गुरुवार को दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास से सात बेशकीमती घड़ियां बरामद हुई। इनमें से एक घड़ी की कीमत 27 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कस्टम विभाग ने इन घड़ियों को जब्त कर लिया है और यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में आप समझ गए होंगे कि किसी चीज की तस्करी करने की न सोचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Items Are Not Allowed in Airport Know Prohibited and Restricted Things to Carry in Airport
एयरपोर्ट पर किन चीजों को ले जाने की है सख्त मनाही - फोटो : istock

नंबर 3

  • किसी भी तरह का हथियार जैसे- पिस्तौल, गन लाइटर, बंदूक, पेलेट गन, स्टार्टर पिस्टल, गोला बारूद आदि आप फ्लाइट में लेकर नहीं जा सकते हैं। इन चीजों के साथ आपको एयरपोर्ट पर रोका जाता है, और संदिग्ध गतिविधि होने पर गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन
What Items Are Not Allowed in Airport Know Prohibited and Restricted Things to Carry in Airport
एयरपोर्ट पर किन चीजों को ले जाने की है सख्त मनाही - फोटो : istock

नंबर 4

  • आपको एयरपोर्ट जाते समय इस बात का भी ध्यान रखना है कि अपने साथ किसी भी तरह की कोई धारदार चीजें न ले जाएं। इनमें बॉक्स कटर, रेजर वाला ब्लेड, लाइटर, मेटल वाली कैंची जैसी आदि शामिल हैं। इन्हें लेकर आप फ्लाइट में यात्रा नहीं कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed