IRCTC Tour Package: अगर आप अक्तूबर महीने में किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको नॉर्थ ईस्ट की खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है।
नॉर्थ ईस्ट में आपको हरियाली, पहाड़, नदियां, झरने जैसी कई खूबसूरत चीजें देखने को मिलेंगी। इन्हें देखने के बाद आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। यही नहीं उत्तर पूर्व के वन क्षेत्र भी यहां की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ा देते हैं। इसके अलावा यहां की जनजातियां, परंपराएं और अनूठी संस्कृति के कहने ही क्या? ऐसे में आपको उत्तर पूर्व भारत घूमने के इस मौके को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
2 of 5
IRCTC North East Tour Package
- फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम ESSENCE OF NORTHEAST GROUP PACKAGE EX-GUWAHATI है। इसका पैकेज कोड EGH035 है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 6 रातों और 7 दिनों तक घुमाया जाएगा।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने के लिए बुक कर रहे हैं फ्लाइट, तो यहां पता करें कौन सी एयरलाइन दे रही सस्ती टिकट
3 of 5
IRCTC North East Tour Package
- फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज की शुरुआत 12 अक्तूबर, 2024 को गुवाहाटी से हो रही है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको चेरापूंजी / काजीरंगा / मावलिननॉन्ग / शिलांग घुमाया जाएगा।
4 of 5
IRCTC North East Tour Package
- फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी आपके रुकने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था करेगा।
LIC: 200 रुपये की बचत करके यहां करें निवेश मैच्योरिटी पर मिलेंगे 28 लाख, जानिए क्या है एलआईसी की स्कीम
5 of 5
IRCTC North East Tour Package
- फोटो : AdobeStock
अगर बात किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 36,450 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 28,670 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ सफर कर रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 26,850 रुपये किराये के रूप में देने होंगे।