फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसानों के बैंक खाते में कब आ सकती है 14वीं किस्त? जानें अपडेट

Wed, 05 Jul 2023 11:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 05 Jul 2023 11:29 AM IST
विज्ञापन
What is the release date of 14th installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana
14वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में कब भेजी जा सकती है? - फोटो : istock

PM Kisan Yojana 14th Installment: जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए शहर ही नहीं बल्कि दूर-दराज स्थित ग्रामीण क्षेत्रों तक में रहने वाले लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। जैसे- किसानों के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। वहीं, इस बार किसानों को 14वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि किसानों को 14वीं किस्त के पैसे कब तक मिल सकते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में किस्त को लेकर लेटेस्ट अपडेट जान सकते हैं...

What is the release date of 14th installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana
14वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में कब भेजी जा सकती है? - फोटो : istock

कब आ सकती है 14वीं किस्त?

  • किसानों को 14वीं किस्त में 2 हजार रुपये की किस्त मिलेगी, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जुलाई के किसी भी सप्ताह में 14वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
What is the release date of 14th installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana
14वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में कब भेजी जा सकती है? - फोटो : ANI and Istock
  • वहीं, इससे पहले पीएम किसान योजना से जुड़े पात्र लाभार्थियों को 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं। बीती 27 फरवरी को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये किस्त जारी की थी और इस पैसे को डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
What is the release date of 14th installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana
14वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में कब भेजी जा सकती है? - फोटो : istock

क्या कम हो सकते हैं लाभार्थी?

  • कई राज्यों में सरकार की तरफ से भूलेखों के सत्यापन का काम चल रहा है। इसलिए जो लोग अपात्र हैं उन्हें योजना की लिस्ट से बाहर किया जा रहा है। यही नहीं, जो लोग गलत तरीके से लाभ ले चुके हैं, उन्हें पैसे वापस करने के लिए नोटिस भी भेजा जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है इस बार भी लाभार्थियों की संख्या कम हो सकती है।
विज्ञापन
What is the release date of 14th installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana
14वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में कब भेजी जा सकती है? - फोटो : istock

किसान ये दो काम जरूर करवा लें:-

  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो तुरंत करवा लें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर या pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं
  • वहीं, आपको भू-सत्यापन करवाना भी अनिवार्य है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed