Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
What is the procedure to withdraw name from Atal Pension Yojana Se Name Wapas Lene Ka Tarika
{"_id":"690b354741b0b9d49b0ac15d","slug":"what-is-the-procedure-to-withdraw-name-from-atal-pension-yojana-se-name-wapas-lene-ka-tarika-2025-11-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Atal Pension: क्या बीच में कभी भी बंद करवा सकते हैं अटल पेंशन योजना? यहां जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Atal Pension: क्या बीच में कभी भी बंद करवा सकते हैं अटल पेंशन योजना? यहां जानें नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 05 Nov 2025 05:00 PM IST
सार
Atal Pension Yojana Se Name Wapas Lene Ka Tarika: अटल पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन मिलती है, लेकिन क्या अगर कोई चाहे तो बीच में कभी भी अपना नाम इस योजना से वापस ले सकता है और क्या उसे उसके द्वारा जमा किए हुए पैसे वापस मिलते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना से कैसे नाम वापस ले सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Atal Pension Yojana Name Withdraw Process In Hindi: क्या आप किसी योजना से जुड़े हैं? अगर नहीं, तो आप ये चेक कर सकते हैं कि सरकार क्या-क्या स्कीम्स चला रही है जिनसे आप जुड़ सकते हैं। बशर्ते आप उस योजना के लिए पात्र हों। सरकार ज्यादातर योजनाओं के जरिए लाभार्थियों आर्थिक लाभ, सब्सिडी या किसी अन्य तरह की मदद देती है। पर कई योजनाएं ऐसी भी हैं जिनमें अन्य तरह के लाभ दिए जाते हैं।
जैसे, एक योजना है अटल पेंशन योजना जिसके जरिए योजना से जुड़ने वाले लोगों को पेंशन का लाभ दिया जाता है। इस योजना में पहले आपको अपनी उम्र के हिसाब से हर महीने प्रीमियम जमा करना होता है और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिलेगी। पर क्या आप एक बार इस योजना से जुड़ने के बाद इस योजना से अपना नाम वापस ले सकते हैं? चलिए जानते हैं इस पर योजना का नियम क्या कहता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
2 of 5
अटल पेंशन योजना से कैसे नाम वापस ले सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है योजना-निवेश और लाभ?
दरअसल, अटल पेंशन योजना का उद्धेश्य लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक रूप से मजबूती देने का है। इसके लिए पहले उम्र के हिसाब से आपको निवेश करना होता है। जैसे, 5 हजार रुपये की पेंशन के लिए अगर 18 साल का व्यक्ति आवेदन करता है तो उसका हर महीने का प्रीमियम 210 रुपये होता है।
3 of 5
अटल पेंशन योजना से कैसे नाम वापस ले सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
इसी तरह बाकी उम्र के व्यक्तियों को अलग-अलग प्रीमियम जमा करना होता है और फिर मिलने वाली पेंशन का लाभ भी अलग-अलग (1000 से 5000 रुपये महीने की पेंशन) होता है। आप इस योजना में आवेदन के लिए अपने बैंक जा सकते हैं और यहां संबंधित अधिकारी से मिलकर आप आवेदन करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अटल पेंशन योजना से कैसे नाम वापस ले सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
क्या ले सकते हैं नाम वापस?
अगर आपने अटल पेंशन योजना से अपना जोड़ा है, लेकिन अब किसी कारण से आप अपना नाम इस योजना से वापस लेना चाहते हैं तो नियमों के तहत आप ऐसा कर सकते हैं। बस ध्यान रहे कि आपको सिर्फ आपके द्वारा जमा किए हुए पैसे ही वापस मिलते हैं। इस पर मिला ब्याज आदि आपको वापस नहीं मिलता है।
विज्ञापन
5 of 5
अटल पेंशन योजना से कैसे नाम वापस ले सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे वापस ले सकते हैं नाम?
अगर आपको अटल पेंशन योजना से अपना नाम वापस लेना है, तो उसी बैंक में जाएं जहां से आपने आवेदन किया था
फिर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और आपको उन्हें एक एप्लीकेशन लिखकर देना है कि आप अपना नाम योजना से वापस लेना चाहते हैं
इसके बाद आपका नाम योजना से हटा दिया जाता है और फिर कुछ दिनों के भीतर आपके बैंक खाते में आपके द्वारा जमा किए हुए पैसे वापस भेज दिए जाते हैं
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।