फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atal Pension: क्या बीच में कभी भी बंद करवा सकते हैं अटल पेंशन योजना? यहां जानें नियम

Wed, 05 Nov 2025 05:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 05 Nov 2025 05:00 PM IST
सार

Atal Pension Yojana Se Name Wapas Lene Ka Tarika: अटल पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन मिलती है, लेकिन क्या अगर कोई चाहे तो बीच में कभी भी अपना नाम इस योजना से वापस ले सकता है और क्या उसे उसके द्वारा जमा किए हुए पैसे वापस मिलते हैं?

विज्ञापन
What is the procedure to withdraw name from Atal Pension Yojana Se Name Wapas Lene Ka Tarika
अटल पेंशन योजना से कैसे नाम वापस ले सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

Atal Pension Yojana Name Withdraw Process In Hindi: क्या आप किसी योजना से जुड़े हैं? अगर नहीं, तो आप ये चेक कर सकते हैं कि सरकार क्या-क्या स्कीम्स चला रही है जिनसे आप जुड़ सकते हैं। बशर्ते आप उस योजना के लिए पात्र हों। सरकार ज्यादातर योजनाओं के जरिए लाभार्थियों आर्थिक लाभ, सब्सिडी या किसी अन्य तरह की मदद देती है। पर कई योजनाएं ऐसी भी हैं जिनमें अन्य तरह के लाभ दिए जाते हैं।

जैसे, एक योजना है अटल पेंशन योजना जिसके जरिए योजना से जुड़ने वाले लोगों को पेंशन का लाभ दिया जाता है। इस योजना में पहले आपको अपनी उम्र के हिसाब से हर महीने प्रीमियम जमा करना होता है और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिलेगी। पर क्या आप एक बार इस योजना से जुड़ने के बाद इस योजना से अपना नाम वापस ले सकते हैं? चलिए जानते हैं इस पर योजना का नियम क्या कहता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

What is the procedure to withdraw name from Atal Pension Yojana Se Name Wapas Lene Ka Tarika
अटल पेंशन योजना से कैसे नाम वापस ले सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या है योजना-निवेश और लाभ?

  • दरअसल, अटल पेंशन योजना का उद्धेश्य लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक रूप से मजबूती देने का है। इसके लिए पहले उम्र के हिसाब से आपको निवेश करना होता है। जैसे, 5 हजार रुपये की पेंशन के लिए अगर 18 साल का व्यक्ति आवेदन करता है तो उसका हर महीने का प्रीमियम 210 रुपये होता है।
What is the procedure to withdraw name from Atal Pension Yojana Se Name Wapas Lene Ka Tarika
अटल पेंशन योजना से कैसे नाम वापस ले सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • इसी तरह बाकी उम्र के व्यक्तियों को अलग-अलग प्रीमियम जमा करना होता है और फिर मिलने वाली पेंशन का लाभ भी अलग-अलग (1000 से 5000 रुपये महीने की पेंशन) होता है। आप इस योजना में आवेदन के लिए अपने बैंक जा सकते हैं और यहां संबंधित अधिकारी से मिलकर आप आवेदन करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
What is the procedure to withdraw name from Atal Pension Yojana Se Name Wapas Lene Ka Tarika
अटल पेंशन योजना से कैसे नाम वापस ले सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या ले सकते हैं नाम वापस?

  • अगर आपने अटल पेंशन योजना से अपना जोड़ा है, लेकिन अब किसी कारण से आप अपना नाम इस योजना से वापस लेना चाहते हैं तो नियमों के तहत आप ऐसा कर सकते हैं। बस ध्यान रहे कि आपको सिर्फ आपके द्वारा जमा किए हुए पैसे ही वापस मिलते हैं। इस पर मिला ब्याज आदि आपको वापस नहीं मिलता है।
विज्ञापन
What is the procedure to withdraw name from Atal Pension Yojana Se Name Wapas Lene Ka Tarika
अटल पेंशन योजना से कैसे नाम वापस ले सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे वापस ले सकते हैं नाम?

  • अगर आपको अटल पेंशन योजना से अपना नाम वापस लेना है, तो उसी बैंक में जाएं जहां से आपने आवेदन किया था
  • फिर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और आपको उन्हें एक एप्लीकेशन लिखकर देना है कि आप अपना नाम योजना से वापस लेना चाहते हैं
  • इसके बाद आपका नाम योजना से हटा दिया जाता है और फिर कुछ दिनों के भीतर आपके बैंक खाते में आपके द्वारा जमा किए हुए पैसे वापस भेज दिए जाते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed