फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Private Jet: प्राइवेट जेट को खरीदने में कितने रुपये का आता है खर्च? जानिए यहां

Thu, 27 Feb 2025 06:37 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 27 Feb 2025 06:37 PM IST
सार

कई लोगों का यह सवाल रहता है कि आखिर प्राइवेट जेट की कीमत कितनी होती है? अगर आप भी इस विषय के बारे में जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
What Is The Price Of Private Jet Know Here
Private Jet Price - फोटो : AdobeStock

प्राइवेट जेट केवल हवाई यात्रा का साधन नहीं हैं बल्कि यह विलासितापूर्ण जीवन का एक प्रतीक बन चुका है। प्राइवेट जेट को ज्यादातर वे उद्योगपति खरीदना पसंद करते हैं, जो भीड़ भाड़ वाले एयरपोर्ट या वहां पर होने वाली असुविधा से बचना चाहते हैं। प्राइवेट जेट में यात्री अपनी सुविधा के अनुसार उड़ान भर सकता है। इसमें न तो किसी प्रकार की कोई चेक इन प्रक्रिया होती है और न ही आपको सुरक्षाा जांच से होकर गुजरना पड़ता है। प्राइवेट जेट के अंदर आपको शांत और प्राइवेट माहौल तो मिलता ही है साथ में इसमें कई शानदार सुविधाएं भी होती हैं। यही नहीं प्राइवेट जेट में आप मीटिंग भी कर सकते हैं। अक्सर कई लोगों का यह सवाल रहता है कि आखिर प्राइवेट जेट की कीमत कितनी होती है? अगर आप भी इस विषय के बारे में जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं। 

What Is The Price Of Private Jet Know Here
Private Jet Price - फोटो : Adobe Stock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि एक प्राइवेट जेट की कीमत 2 मिलियन डॉलर से लेकर 100 मिलियन डॉलर के करीब हो सकती है। कीमत कम या ज्यादा उसमें मिलने वाली सुविधाओं के आधार पर तय होती है। 

What Is The Price Of Private Jet Know Here
Private Jet Price - फोटो : Adobe Stock

प्राइवेट जेट को खरीदने में पैसे तो खर्च होते हैं वहीं इसके रखरखाव में भी काफी खर्चा आता है। इसमें जेट की पार्किंग, पायलट की सैलरी, फ्यूल, लैंडिंग फीस आदि कई तरह के खर्चे शामिल होते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is The Price Of Private Jet Know Here
Private Jet Price - फोटो : Adobe Stock

अगर आप प्राइवेट जेट खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको खरीद सलाहकार या एयरक्राफ्ट मैनेजमेंट कंपनियों से संपर्क करना होगा।  गल्फस्ट्रीम जो कि एक बड़ा जेट है उसकी कीमत कीमत 80 मिलियन डॉलर है। वहीं 2023 में सिरस SF50 जेन 2 + की कीमत 3.5 मिलियन यूएस डॉलर थी। 

Car Care Tips: गर्मी की शुरुआत होने से पहले कार में जरूर करवा लें ये काम, वरना आ सकती हैं कई दिक्कतें

विज्ञापन
What Is The Price Of Private Jet Know Here
Private Jet Price - फोटो : Adobe Stock

आप जिस तरह से सेकेंड हैंड बाइक या कार खरीदते हैं उसी तरह सेकेंड हैंड प्राइवेट जेट भी खरीद सकते हैं। यह थोड़े सस्ते होते हैं। इसके अलावा प्राइवेट जेट को रेंट भी किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed