फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौकरी करने वाले ध्यान दें: पीएफ खाते से पैसे कैसे निकालें? यहां जानें तरीका मिनटों में कर पाएंगे आवेदन

Mon, 26 Oct 2026 01:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 26 Oct 2026 01:44 PM IST
सार

  • PF Withdrawal Process: नौकरीपेशा लोग जरूरत पड़ने पर अपने पीएफ खाते से ऑनलाइन आवेदन कर पैसे निकाल सकते हैं
  • हालांकि, आप नौकरी में रहते हुए पीएफ खाते से पूरा पैसा नहीं निकाल सकते, क्योंकि इसके लिए लिमिट सेट है

विज्ञापन
PF Withdrawal Process: How to Withdraw Money from Your PF Account Online? Learn the Easy Steps to Apply
पीएफ से पैसे कैसे निकालें? - फोटो : Amar Ujala AI

EPFO: नौकरी करने वाले लोगों की हर महीने की सैलरी में से एक तय राशि पीएफ खाते में जमा होती है। इसमें जितने पैसे कर्मचारी के जमा होते हैं, उतने ही पैसे कंपनी को भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करने होते हैं।



वहीं, पीएफ खाते में जमा इस पैसे पर सालाना ब्याज भी मिलता है। ऐसे में अगर आपको नौकरी के दौरान पैसों की जरूरत पड़ती है तो आप अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल भी सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप अपने पीएफ खाते से पैसे कैसे निकाल सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में पीएफ खाते से पैसे निकालने का तरीका जान सकते हैं...

Trending Videos
PF Withdrawal Process: How to Withdraw Money from Your PF Account Online? Learn the Easy Steps to Apply
पीएफ से पैसे कैसे निकालें? - फोटो : Adobe Stock

पीएफ खाते पैसे कैसे निकालें?

पहला स्टेप

  • अगर आप अपने पीएफ खाते से पैसे निकालना चाहते हैं तो आप ये काम ऑनलाइन कर सकते हैं यानी किसी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होती
  • इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाना है
  • इसके बाद यहां पर आपको लॉगिन करना होता है जिसके लिए पहले यूएएन नंबर भरें
PF Withdrawal Process: How to Withdraw Money from Your PF Account Online? Learn the Easy Steps to Apply
पीएफ से पैसे कैसे निकालें? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • फिर आपको अपना पासवर्ड यहां पर भरना है
  • साथ ही दिए गए कैप्चा को भी भरें और इसके बाद साइन इन पर क्लिक करें
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज कर लॉगिन कर लें
  • लॉगिन करने के बाद आपको डैशबोर्ड दिखेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
PF Withdrawal Process: How to Withdraw Money from Your PF Account Online? Learn the Easy Steps to Apply
पीएफ से पैसे कैसे निकालें? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • यहां पर आपको ऑनलाइन सर्विसेज वाले सेक्शन में जाना है
  • इसके बाद आपको यहां पर क्लेम वाला विकल्प चुनना है
  • आगे बढ़ने के लिए मांगी गई बैंक खाते की जानकारी आपको यहां पर भरनी है यानी अपनी बैंक खाता संख्या भरनी है
  • इसके बाद इस बैंक खाता संख्या को वेरिफाई किया जाता है
विज्ञापन
PF Withdrawal Process: How to Withdraw Money from Your PF Account Online? Learn the Easy Steps to Apply
पीएफ से पैसे कैसे निकालें? - फोटो : Adobe Stock

चौथा स्टेप

  • फिर आगे बढ़कर आपको एडवांस क्लेम वाला ऑप्शन चुनना है
  • इसके बाद पैसे निकालने का कारण चुनें
  • अब कितने पैसे निकालने हैं, वो भरें
  • फिर अपना एड्रेस भरकर आगे बढ़ें और ओटीपी के जरिए आवेदन सबमिट कर दें
  • अब सबकुछ सही रहने पर आपके बैंक खाते में पैसे कुछ दिनों में आ जाते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed