फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप अपने फोन के इन चार खुफिया सेंसर्स के बारे में जानते हैं, जानिए इनके गजब के फीचर्स और इस्तेमाल

Mon, 26 Oct 2026 02:37 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 26 Oct 2026 02:37 PM IST
सार

  • Smartphone Secret Sensors Guide: स्मार्टफोन में कई तरह के ऐसे हिडेन सेंसर होते हैं, जो आपके फोन के जरूरी काम करते हैं।
  • उदाहरण के लिए जायरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर सेंसर फोन की गति और दिशा को ट्रैक करते हैं।
  • आइए इस लेख में महत्वपूर्ण सेंसर्स के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Do You Know About These Four Secret Sensors in Your Phone? Discover Their Amazing Features and Uses
मोबाइल फोन खुफिया सेंसर - फोटो : AI

Mobile Gyroscope Sensor Features: आज के समय में हम सभी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फोन को हिलाते ही स्क्रीन अपने आप कैसे घूम जाती है या जेब के पास ले जाते ही स्क्रीन की लाइट कैसे बंद हो जाती है। हमारे फोन के अंदर कई ऐसे शानदार और खुफिया सेंसर्स लगे होते हैं, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को बेहद आसान और स्मार्ट बनाते हैं। 



मगर तकनीकी जानकारी न होने के कारण ज्यादातर लोग इन कमाल के फीचर्स के बारे में नहीं जानते हैं। आइए इस लेख में आज मोबाइल के भीतर छिपे चार ऐसे ही महत्वपूर्ण सेंसर्स और उनके अद्भुत कामों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
Do You Know About These Four Secret Sensors in Your Phone? Discover Their Amazing Features and Uses
जायरोस्कोप सेंसर - फोटो : Adobe Stock

जायरोस्कोप सेंसर

  • यह सेंसर फोन की सटीक स्थिति और घूमने की दिशा को पहचानता है।
  • गेमिंग या वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान फोन को थोड़ा सा भी हिलाने पर यह तुरंत मूवमेंट को ट्रैक करके स्क्रीन को शानदार अनुभव देता है।
  • बता दें कि जायरोस्कोप सेंसर की वजह से ही गूगल मैप को चलाने मे सहायता मिलती है।
Do You Know About These Four Secret Sensors in Your Phone? Discover Their Amazing Features and Uses
बैरोमीटर सेंसर - फोटो : Adobe Stock

बैरोमीटर सेंसर

  • बैरोमीटर हवा के दबाव को मापने का काम करता है।
  • इसकी मदद से मौसम में होने वाले बदलावों का सटीक अनुमान लगाया जाता है और जीपीएस नेविगेशन में ऊंचाई की सही जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Do You Know About These Four Secret Sensors in Your Phone? Discover Their Amazing Features and Uses
एक्सेलेरोमीटर सेंसर - फोटो : Adobe Stock

एक्सेलेरोमीटर सेंसर

  • यह सेंसर फोन की रफ्तार और उसके झुकने की स्थिति को मापता है।
  • इसी सेंसर की वजह से जब आप फोन को लैंडस्केप या पोर्ट्रेट मोड में घुमाते हैं, तो डिस्प्ले का ओरिएंटेशन अपने आप बदल जाता है।
विज्ञापन
Do You Know About These Four Secret Sensors in Your Phone? Discover Their Amazing Features and Uses
प्रॉक्सिमिटी और एम्बिएंट लाइट सेंसर - फोटो : Adobe Stock

प्रॉक्सिमिटी और एम्बिएंट लाइट सेंसर

  • प्रॉक्सिमिटी सेंसर की वजह से कॉल के दौरान कान पास आते ही स्क्रीन को अपने आप बंद कर देता है, जिससे स्क्रिन पर कुछ भी गलती से टच न हो।
  • वहीं, लाइट सेंसर आसपास की रोशनी को भांपकर स्क्रीन की चमक यानी ब्राइटनेस को अपने आप कम या ज्यादा करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed