फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधार का बायोमेट्रिक लॉक है, फिर भी OTP से वेरिफिकेशन हो सकता है? समझें दोनों का फर्क

Mon, 26 Oct 2026 02:04 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 26 Oct 2026 02:04 PM IST
सार

  • UIDAI Biometric Lock Features: आधार का बायोमेट्रिक लॉक सिर्फ फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन को सुरक्षित और ब्लॉक करता है।
  • बायोमेट्रिक लॉक होने के बावजूद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी से वेरिफिकेशन हो सकता है।

विज्ञापन
Aadhaar Biometric Is Locked, But Can Verification Still Happen via OTP Understand the Difference Between Both
आधार बायोमेट्रिक लॉक - फोटो : AI

How Aadhaar Biometric Lock Works: आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे बड़ा दस्तावेज बन चुका है, इसलिए इसकी सुरक्षा करना भी उतना ही जरूरी हो गया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने नागरिकों को 'बायोमेट्रिक लॉक' जैसी शानदार सुरक्षा सुविधा दी है।



इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी व्यक्ति आपकी उंगलियों के निशान या आंखों के स्कैन का गलत इस्तेमाल करके पहचान की चोरी नहीं कर सकता है। मगर कई लोगों के मन में यह बड़ा सवाल रहता है कि जब बायोमेट्रिक लॉक होता है, तो क्या बैंक या अन्य जगहों पर ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन हो सकता है या नहीं। आइए इस लेख में बहुत आसान भाषा में इन दोनों सुरक्षा परतों के फर्क को समझते हैं।

Trending Videos
Aadhaar Biometric Is Locked, But Can Verification Still Happen via OTP Understand the Difference Between Both
क्या बायोमेट्रिक लॉक होने पर ओटीपी वेरिफिकेशन संभव है? - फोटो : Adobe Stock

क्या बायोमेट्रिक लॉक होने पर ओटीपी वेरिफिकेशन संभव है?

  • हां, बायोमेट्रिक लॉक होने के बावजूद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी से वेरिफिकेशन पूरी तरह संभव रहता है।
  • बायोमेट्रिक लॉक का मतलब सिर्फ फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन को ब्लॉक करता है, जबकि ओटीपी सिस्टम पूरी तरह अलग काम करता है।
Aadhaar Biometric Is Locked, But Can Verification Still Happen via OTP Understand the Difference Between Both
बायोमेट्रिक लॉक और ओटीपी वेरिफिकेशन में अंतर - फोटो : Adobe Stock

बायोमेट्रिक लॉक और ओटीपी वेरिफिकेशन में अंतर

  • बायोमेट्रिक लॉक आपके शारीरिक निशानों यानी उंगलियों और आंखों के डेटा को सुरक्षित रखता है।
  • वहीं, ओटीपी आधारित वेरिफिकेशन सिर्फ आपके चालू मोबाइल नंबर पर आने वाले वन-टाइम पासवर्ड के जरिए आपकी सहमति की पुष्टि करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Biometric Is Locked, But Can Verification Still Happen via OTP Understand the Difference Between Both
क्या ओटीपी वेरिफिकेशन से आपके आधार की सुरक्षा को कोई खतरा है? - फोटो : Amar Ujala

क्या ओटीपी वेरिफिकेशन से आपके आधार की सुरक्षा को कोई खतरा है?

  • जब तक आपका मोबाइल नंबर सुरक्षित है और आपके पास ओटीपी आ रहा है, तब तक यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित मानी जाती है।
  • हालांकि, अगर आपको लगता है कि आपका फोन या नंबर जोखिम में है, तो आप आधार एप से अपना ओटीपी सिस्टम भी कंट्रोल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Aadhaar Biometric Is Locked, But Can Verification Still Happen via OTP Understand the Difference Between Both
आधार की पूरी सुरक्षा के लिए कैसे इस्तेमाल करें? - फोटो : Adobe Stock

आधार की पूरी सुरक्षा के लिए कैसे इस्तेमाल करें?

  • अपनी सुरक्षा को सबसे मजबूत बनाने के लिए आप बायोमेट्रिक लॉक को हमेशा एक्टिव रख सकते हैं।
  • जब भी आपको किसी सेवा के लिए फिंगरप्रिंट की जरूरत हो, तो इसे कुछ समय के लिए यूआईडीएआई एप से अस्थायी रूप से अनलॉक किया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed