फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रीगण ध्यान दें: क्या आपके बच्चे का ट्रेन में टिकट लगेगा या नहीं? यात्रा से पहले यहां जानें नियम

Mon, 26 Oct 2026 11:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 26 Oct 2026 11:45 AM IST
सार

  • Indian Railways Child Ticket Rules: भारतीय रेलवे में छोटे बच्चों के टिकट को लेकर उम्र और बर्थ की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग नियम हैं
  • इसलिए अगर आप अपने बच्चों को ट्रेन से साथ लेकर जाने वाले हैं, तो पहले नियम जरूर जान लें

विज्ञापन
Indian Railways Child Ticket Rules: Does Your Child Need a Train Ticket kay bacho ka bhi lagta hai
क्या बच्चों का ट्रेन में टिकट लगता है? - फोटो : Amar Ujala AI

Indian Railways Ticket Rules For Child: परिवार के साथ ट्रेन में सफर करने की योजना बनाते समय बच्चों के टिकट को लेकर अक्सर सवाल उठता है। क्या छोटे बच्चे का भी पूरा किराया लगता है? किस उम्र तक बच्चा बिना टिकट यात्रा कर सकता है और अगर बच्चे के लिए अलग बर्थ चाहिए, तो क्या करना होगा?



भारतीय रेलवे में बच्चों की यात्रा के लिए उम्र और अलग बर्थ लेने के आधार पर नियम तय किए गए हैं। टिकट बुक करने से पहले इन नियमों को समझ लेने से आपको किराए और सीट को लेकर होने वाली परेशानी से बचने में मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं बच्चों के टिकट को लेकर रेलवे का नियम क्या कहता है। आप आगे इस नियम के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Indian Railways Child Ticket Rules: Does Your Child Need a Train Ticket kay bacho ka bhi lagta hai
क्या बच्चों का ट्रेन में टिकट लगता है? - फोटो : AI Generated

किस उम्र के बच्चे का टिकट जरूरी है?

5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए

  • आप अगर 5 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए अलग बर्थ या सीट नहीं लेते हैं, तो वह बिना किराया दिए यात्रा कर सकता है
  • इसके लिए अलग टिकट खरीदना जरूरी नहीं है
  • पर अगर आप बच्चे के लिए अलग बर्थ या सीट चाहते हैं, तो टिकट लेना होगा और पूरा वयस्क का किराया देना होगा
Indian Railways Child Ticket Rules: Does Your Child Need a Train Ticket kay bacho ka bhi lagta hai
क्या बच्चों का ट्रेन में टिकट लगता है? - फोटो : AI Generated

5-12 साल के बच्चों के लिए

  • 5 साल से 12 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए किराया इस बात पर निर्भर करता है कि आप अलग बर्थ या सीट लेते हैं या नहीं
  • दरअसल, आरक्षित स्लीपर या अन्य बर्थ वाली श्रेणी में अलग बर्थ नहीं लेने पर आधा किराया लगता है
  • जबकि, अलग बर्थ लेने पर पूरा वयस्क किराया देना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Child Ticket Rules: Does Your Child Need a Train Ticket kay bacho ka bhi lagta hai
क्या बच्चों का ट्रेन में टिकट लगता है? - फोटो : AI Generated

12 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए

  • 12 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों का ट्रेन में पूरा किराया लगता है
  • इसमें आधा टिकट या बिना टिकट लेने जैसा को विकल्प नहीं होता
  • 12 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों का फुल ट्रेन टिकट लगता है
विज्ञापन
Indian Railways Child Ticket Rules: Does Your Child Need a Train Ticket kay bacho ka bhi lagta hai
क्या बच्चों का ट्रेन में टिकट लगता है? - फोटो : AI Generated

टिकट बुक करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • ट्रेन की टिकट बुक करते समय बच्चे की सही उम्र बताना जरूरी है
  • अगर आप बच्चे की उम्र को लेकर झूठ बोलते हैं, तो आप पर फाइन तक लग सकता है
  • इसलिए बच्चा अगर टिकट लेने की कैटेगरी में आता है, उसका टिकट लें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed