फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Care Tips: गर्मी की शुरुआत होने से पहले कार में जरूर करवा लें ये काम, वरना आ सकती हैं कई दिक्कतें

Thu, 27 Feb 2025 04:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 27 Feb 2025 04:04 PM IST
सार

गर्मियों के सीजन की शुरुआत होने के बाद मौसम का साफ असर कार पर देखने को मिलता है। गर्मी का असर बढ़ने पर कार के विभिन्न उपकरणों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

विज्ञापन
Car Care Maintenance Tips Before Starting Summer
Car Care Maintenance Tips Before Starting Summer - फोटो : AdobeStock

Car Care Tips Before Starting Summer: फरवरी महीने का आखिरी सप्ताह चल रहा है। ऐसे में गर्मी बढ़ने लगी है। कई लोग रात को सोते समय अपने कमरों में पंखा भी चला रहे हैं। अगर आपके पास कार है, तो आपको गर्मियों के शुरू होने से पहले अपनी कार में कुछ चीजों को जरूर बदलवा लेना चाहिए। अगर आप इन चीजों को ठीक नहीं कराते हैं तो कार में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। गर्मियों के सीजन की शुरुआत होने के बाद मौसम का साफ असर कार पर देखने को मिलता है। गर्मी का असर बढ़ने पर कार के विभिन्न उपकरणों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ऐसे गर्मी के सीजन के शुरू होने से पहले आपको अपनी कार की कुछ अहम चीजों की जांच और सर्विसिंग करा लेनी चाहिए वरना आपकी कार में खराबी आ सकती है। 

Car Care Maintenance Tips Before Starting Summer
Car Care Maintenance Tips Before Starting Summer - फोटो : AdobeStock

इंजन ऑयल

  • गर्मियों के सीजन में कार चलाते समय कई बार इंजन सामान्य से ज्यादा गर्म हो जाता है।
  • आपको गर्मी के सीजन की शुरुआत होने से पहले अपने इंजन ऑयल की मात्रा और उसकी गुणवत्ता की जांच जरूर करनी चाहिए।
Car Care Maintenance Tips Before Starting Summer
Car Care Maintenance Tips Before Starting Summer - फोटो : AdobeStock
  • अगर इंजन ऑयल पुराना हो चुका है तो उसको जरूर बदलवाएं।
  • इंजन ऑयल को बदलवाने से कार की सेहत अच्छी रहेगी और उसकी परफॉर्मेंस भी बढ़िया होगी। इससे इंजन भी अच्छे से काम करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Care Maintenance Tips Before Starting Summer
Car Care Maintenance Tips Before Starting Summer - फोटो : FREEPIK

एसी

  • गर्मी में बिना एसी का इस्तेमाल किए कार चलाना काफी मुश्किल काम होता है।
  • ऐसे में गर्मियों की शुरुआत होने से पहले आपको अपनी कार में एसी की जांच जरूर करवा लेनी चाहिए।
  • अगर कार की एसी में किसी प्रकार की कोई दिक्कत है तो उसे ठीक करा लें। 

Kisan Samridhi Yojana: क्या है सरकार की किसान समृद्धि योजना और कैसे करें इस स्कीम में आवेदन? जानें यहां

विज्ञापन
Car Care Maintenance Tips Before Starting Summer
Car Care Maintenance Tips Before Starting Summer - फोटो : AdobeStock

टायर

  • गर्मी में सड़क काफी गर्म होती है। ऐसे में उस पर कार चलाने पर कार के टायरों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • हालांकि, दिक्कतों का सामना तब करना पड़ता है जब आप घिसे हुए टायरों के साथ तपती हुई सड़क पर गाड़ी को ड्राइव करते हैं।
  • गर्मी में टायर्स ब्लास्ट हो सकते हैं। इससे दुर्घटना हो सकती है। अगर आपकी कार के टायर घिस चुके हैं, तो उसे जल्द से जल्द बदलवा लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed