फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: बीमारी के समय कैसे कराया जाता है आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज? जानिए यहां

Sun, 16 Feb 2025 06:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 16 Feb 2025 06:40 PM IST
सार

अक्सर कई लोगों को यह सवाल रहता है कि बीमारी के समय आयुष्मान भारत योजना को क्लेम करने की प्रक्रिया क्या है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

विज्ञापन
What Is The Claiming Process Of Ayushman Bharat Yojana
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। इस योजना के जरिए भारत सरकार देश में गरीब लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। देश में एक बड़ी आबादी गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों की है। इन लोगों को अगर किसी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी हो जाए तो इलाज कराने में जीवन की पूरी पूंजी खर्च हो जाती है। इस कारण आर्थिक स्तर पर इन लोगों को कई तरह की समस्याएं परेशान करने लगती हैं।



आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की इसी समस्या को दूर करने के लिए साल 2018 में भारत सरकार ने इस स्कीम को शुरू किया था। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। योजना के लागू होने के बाद से लाखों लोग इस स्कीम का लाभ उठा चुके हैं। 

What Is The Claiming Process Of Ayushman Bharat Yojana
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

अक्सर कई लोगों को यह सवाल रहता है कि बीमारी के समय आयुष्मान भारत योजना को क्लेम करने की प्रक्रिया क्या है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

What Is The Claiming Process Of Ayushman Bharat Yojana
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

आप जिस अस्पताल में अपना इलाज कराने जा रहे हैं, वहां जाकर यह पता करना होगा कि वह अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के साथ रजिस्टर्ड है या नहीं। इसके अलावा आप आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके भी यह देख सकते हैं कि देश में कौन-कौन से अस्पताल इस योजना की सूची में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is The Claiming Process Of Ayushman Bharat Yojana
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

वे अस्पताल जो आयुष्मान भारत योजना के साथ रजिस्टर्ड हैं, वहां आपको हेल्प डेस्क पर जाकर यह बताना होगा कि आप अपना इलाज आयुष्मान भारत कार्ड से कराना चाहते हैं। इसके बाद आपके दस्तावेजों की जांच करके आपकी पहचान को सत्यापित किया जाएगा।

Business Ideas: गांव में रहते हुए शुरू करें ये बिजनेस, हो सकती है शानदार कमाई

विज्ञापन
What Is The Claiming Process Of Ayushman Bharat Yojana
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने में आयुष्मान भारत योजना एक मील का पत्थर साबित हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed