गर्मियों का सितम धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। मई जून के महीने में गर्मियां और भी ज्यादा बढ़ेंगी। ऐसे में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपने घरों में एसी को लगवा रहे हैं। इस कारण गर्मियों के मौसम में कई दुकानों पर एसी की सेल काफी बढ़ गई है। हालांकि, एसी को घर में चलाने पर बिजली की खपत काफी ज्यादा होती है। इस कारण हर महीने बिजली बिल ज्यादा आता है। इसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। एक तरफ गर्मी का सितम और दूसरी तरफ हर महीने आने वाला ज्यादा बिजली बिल। ऐसी स्थिति में लोग काफी परेशान हो जाते हैं और बिजली की बचत करने के लिए ज्यादा देर तक एसी नहीं चलाते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि अगर आप एसी को एक खास टेंपरेचर पर चलाते हैं। ऐसे में आप बिजली की बचत कर सकते हैं।
AC Tips: इस टेंपरेचर पर चलाएंगे एसी, तो नहीं आएगा ज्यादा बिजली बिल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 23 Apr 2024 11:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन