फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या होता है स्टैंडबाय मोड? जानें कैसे चुपचाप आपका बिजली का बिल बढ़ा देती है यह गलती

Sun, 04 Oct 2026 12:59 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 04 Oct 2026 12:59 PM IST
सार

How To Reduce Electricity Bill: अक्सर ऐसा होता है कि लोग अपने घर के अप्लाइंसेस को इस्तेमाल करके स्टैंडबाय मोड पर ही छोड़ देते हैं। बता दें कि ये छोटी सी गलती आपके बिजली को बढ़ा देती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
What is Standby Mode? Know How This Mistake Secretly Increases Your Electricity Bill in hindi
स्टैंडबाय मोड बिजली बिल - फोटो : AI

Standby Mode Electricity Bill: आजकल लगभग हर घर में टीवी, एसी, माइक्रोवेव, सेट-टॉप बॉक्स और वॉशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मौजूद हैं। अक्सर हम इन उपकरणों को इस्तेमाल करने के बाद रिमोट से तो बंद कर देते हैं, लेकिन दीवार पर लगे मुख्य पावर स्विच को बंद करना भूल जाते हैं। इस स्थिति को तकनीकी भाषा में 'स्टैंडबाय मोड' या 'फैंटम लोड' कहा जाता है। 



देखने में लगता है कि उपकरण पूरी तरह बंद है, लेकिन असलियत में वह लगातार बिजली की खपत कर रहा होता है। यह एक ऐसी छोटी सी गलती है, जो हर महीने चुपचाप आपकी जेब ढीली करती रहती है और बिजली का बिल बढ़ा देती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं कि आप इसे कैसे ठीक कर सकते हैं।

What is Standby Mode? Know How This Mistake Secretly Increases Your Electricity Bill in hindi
माइक्रोवेव अवन - फोटो : AI

जानिए कैसे काम करता है 'स्टैंडबाय मोड' का चक्कर?

  • स्टैंडबाय मोड में उपकरण तुरंत स्टार्ट होने या रिमोट का सिग्नल पाने के लिए तैयार रहता है।
  • इस दौरान उसकी छोटी डिस्प्ले लाइट, सेंसर और अंदरूनी सर्किट लगातार चालू रहते हैं, जिससे हर सेकंड बिजली खींचती रहती है।
What is Standby Mode? Know How This Mistake Secretly Increases Your Electricity Bill in hindi
बिना चलाए भी कितना बढ़ जाता है बिजली का बिल - फोटो : Freepik

बिना चलाए भी कितना बढ़ जाता है बिजली का बिल

  • विशेषज्ञों के अनुसार, केवल स्टैंडबाय मोड के कारण घर का बिजली बिल 5% से 10% तक बढ़ सकता है।
  • साल भर में यही छोटी-छोटी बिजली की खपत हजारों रुपये का अतिरिक्त आर्थिक बोझ बना देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What is Standby Mode? Know How This Mistake Secretly Increases Your Electricity Bill in hindi
स्टैंडबाय पावर से बचने के आसान उपाय - फोटो : एआई जनरेटेड

स्टैंडबाय पावर से बचने के आसान उपाय

  • इस समस्या से बचने का सबसे आसान तरीका है कि काम खत्म होते ही दीवार के मुख्य स्विच से पावर बंद कर दें।
  • ध्यान रखें कि इंडक्शन चूल्हा को बंद करने से पहले उसके फैन को पूरी तरह से बंद होने का इंतजार करें।
विज्ञापन
What is Standby Mode? Know How This Mistake Secretly Increases Your Electricity Bill in hindi
वायरिंग - फोटो : Adobe Stock
स्मार्ट पावर स्ट्रिप का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • अगर बार-बार प्लग निकालना या स्विच बंद करना झंझट लगता है, तो स्मार्ट पावर स्ट्रिप का इस्तेमाल करें।
  • यह तकनीक उपकरण के इस्तेमाल में न होने पर उसकी बिजली आपूर्ति अपने आप पूरी तरह बंद कर देती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed