फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Explainer: क्या होता है स्प्लैशडाउन? दक्षिणी कैलिफोर्निया तट के पास ही क्यों उतरेंगे शुभांशु शुक्ला

Tue, 15 Jul 2025 02:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 15 Jul 2025 02:35 PM IST
सार

कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि स्प्लैशडाउन क्या होता है और एस्ट्रोनॉट को उतारने के लिए कैलिफॉर्निया के तट के पास प्रशांत महासागर को ही क्यों चुना गया है?

विज्ञापन
What Is Splashdown And Why the Pacific off the Southern California Coast Is Chosen for It
क्या होता है स्प्लैशडाउन? - फोटो : ANI

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला Axiom-4 मिशन के अंतर्गत आज अपने साथियों के साथ धरती पर लौट रहे हैं। वे भारतीय समयानुसार आज दोपहर करीब 3:01 बजे अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में स्प्लैशडाउन यानी उतरेंगे। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि स्प्लैशडाउन क्या होता है और एस्ट्रोनॉट को उतारने के लिए कैलिफॉर्निया के तट के पास प्रशांत महासागर को ही क्यों चुना गया है? क्या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण है या केवल अपनी सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस मिशन का स्प्लैशडाउन कैलिफोर्निया के तट के पास प्रशांत महासागर में कराया जाएगा। 

What Is Splashdown And Why the Pacific off the Southern California Coast Is Chosen for It
क्या होता है स्प्लैशडाउन? - फोटो : Amar Ujala

क्या होता है स्प्लैशडाउन 

  • स्प्लैशडाउन एक खास तरह का लैंडिंग तरीका है, जिसमें अंतरिक्ष यान को सुरक्षित ढंग से पृथ्वी पर समुद्र या महासागर में उतारा जाता है।
  • इस तकनीक का उपयोग मानव अंतरिक्ष मिशनों में किया जाता है।
  • NASA के Mercury, Gemini, अपोलो मिशन और SpaceX के Crew Dragon में इसका उपयोग किया जा चुका है।
  • समुद्र या महासागर में उतरने पर यान को झटका नहीं लगता है। इससे क्रू की लैंडिंग सुरक्षित हो जाती है। 
What Is Splashdown And Why the Pacific off the Southern California Coast Is Chosen for It
क्या होता है स्प्लैशडाउन? - फोटो : Axiom Space
  • स्प्लैशडाउन (अंतरिक्ष से समुद्र में उतरने की प्रक्रिया) को काफी सोच-समझकर और कैलकुलेशन करके तय किया जाता है।
  • इसमें भूगोल, मौसम, तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर, आपातकालीन बचाव सुविधाएं, साइंटिफिक कैलकुलेशन आदि कई बातों का ध्यान रखा जाता है। 

Explainer: आखिर कैसे अंतरिक्ष से वापस आते हैं एस्ट्रोनॉट और कैसे की जाती है पूरी तैयारी? यहां जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is Splashdown And Why the Pacific off the Southern California Coast Is Chosen for It
क्या होता है स्प्लैशडाउन? - फोटो : Amar Ujala

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में ही क्यों होगा इस मिशन का स्प्लैशडाउन 

  • दक्षिणी कैलिफोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर का मौसम स्थिर रहता है।
  • इस कारण यह स्प्लैशडाउन के समय तेज लहरों, तूफान या बरसात जैसी आने वाली बाधाओं से बचाता है।
  • इस जगह पर अमेरिकी नौसेना की सक्रिय उपस्थिति रहती है।
  • यहां पर रिकवरी शिप्स, हेलिकॉप्टर और बाकी जरूरी चीजें पहले तैयार रहती हैं ताकि स्प्लैशडाउन के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। 
विज्ञापन
What Is Splashdown And Why the Pacific off the Southern California Coast Is Chosen for It
क्या होता है स्प्लैशडाउन? - फोटो : ANI
  • प्रशांत महासागर में अंतरिक्ष मिशनों के स्प्लैशडाउन की परंपरा 1960 के दशक से चली आ रही है।
  • नासा के अपोलो जैसे कई बड़े मिशनों का स्प्लैशडाउन इसी क्षेत्र में हुआ है।
  • प्रशांत महासागर का विस्तृत और खाली क्षेत्र अंतरिक्ष यान को उतरने के लिए बड़ी जगह देता है।
  • इस कारण अंतरिक्ष यान के सुरक्षित धरती पर उतरने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed