What Is Reverse Mortgage: रिटायरमेंट के बाद हम सभी लोग आर्थिक रूप से समृद्ध भविष्य की कल्पना करते हैं। हालांकि, कई बार अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग के न होने के कारण हम में से अधिकतर लोग रिटायरमेंट के समय अच्छा खासा फंड नहीं जुटा पाते। उम्र के इस पड़ाव पर आमदनी का कोई स्त्रोत भी नहीं होता है। ऐसे में व्यक्ति को मजबूरन आर्थिक तौर पर अपने बेटे या परिवार के दूसरे सदस्यों के ऊपर निर्भर होना पड़ता है। कई बार तो बुजुर्गों के लिए ऐसी स्थिति बन जाती है कि उनकी देखरेख करने के लिए भी कोई नहीं होता है और आमदनी का स्त्रोत भी नहीं बचता। ऐसी कठिन परिस्थितियों में बुजुर्ग के लिए जीना काफी दुभर हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम रिवर्स मॉर्गेज लोन है। इस स्कीम के अंतर्गत बुजुर्ग व्यक्ति अपने घर को आमदनी का जरिया बना सकता है। इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें बुजुर्ग को अपने घर को खाली भी नहीं करना होगा।
Reverse Mortgage: बैंक दे रहा मकान के नाम पर पेंशन, घर भी नहीं करना होगा खाली, जानिए क्या है स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 26 May 2023 04:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन