PM Mudra Yojana: नौकरी में एक तरफ जहां सीमित आय होती है। वहीं बिजनेस में कमाई की कई संभावनाएं छिपी हुई हैं। एक अच्छा बिजनेस आपको कुछ सालों में अमीर बना सकता है। इसी वजह से देश में कई लोग अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। हालांकि जानकारी, पैसों या संसाधनों के अभाव में लोग अपना व्यापार शुरू नहीं कर पाते हैं।
इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत सरकार बिजनेस शुरू करने के लिए आपको बिना गारंटी के 20 लाख रुपये तक का लोन दे रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। मुद्रा योजना का लाभ प्राप्त करके आप आसानी से अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
2 of 5
PM Mudra Yojana
- फोटो : Adobe Stock
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत आपको तीन कैटेगरी के अंतर्गत लोन दिया जाता है। इसमें शिशु, किशोर और तरुण कैटेगरी शामिल है। शिशु कैटेगरी में आपको 50 हजार रुपये, किशोर कैटेगरी के अंतर्गत 10 लाख रुपये और तरुण कैटेगरी में 20 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।
3 of 5
PM Mudra Yojana
- फोटो : AdobeStock
इस योजना के अंतर्गत कॉर्पोरेट या कृषि संबंधित लोन नहीं दिया जाता है। अगर आप अपना खुद का नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आप इस स्कीम के अंतर्गत लोन ले सकते हैं।
PM Kisan Yojana: अभी भी आ सकती है अटकी हुई 18वीं किस्त, किसान तुरंत करा लें ये जरूरी काम
4 of 5
PM Mudra Yojana
- फोटो : AdobeStock
पीएम मुद्रा योजना का लाभ लेने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष होनी जरूरी है। स्कीम का लाभ लेने के लिए आपको अपने बैंक में जाकर बिजनेस प्लान और प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करना होगा।
5 of 5
PM Mudra Yojana
- फोटो : AdobeStock
अगर आप पीएम मुद्रा योजना का लाभ लेने जा रहे हैं तो आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें बिजनेस प्लान, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फाइल किए गए ITR की कॉपी, सेल्फ टैक्स रिटर्न की कॉपी, आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड और स्थाई और बिजनेस के ऑफिस के पते का प्रूफ जैसे दस्तावेज शामिल हैं। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है तो आपको स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
Karwa Chauth Gift Ideas: करवा चौथ पर पत्नी को दें यह खूबसूरत तोहफा, कुछ सालों में बन सकती है करोड़पति