Karwa Chauth Gift Ideas: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। करवा चौथ के दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस साल 20 अक्तूबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। अगर आप इस करवा चौथ के पर्व पर अपनी पत्नी को कोई खूबसूरत तोहफा देने की योजना बना रहे हैं, तो आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप उसके नाम पर खाता खुलवाकर निवेश शुरू कर सकते हैं।
यहां आप कुछ सालों तक निवेश करके अपनी पत्नी के लिए करोड़ों रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसमें आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना है। म्यूचुअल फंड निवेश भले ही बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। विशेषज्ञों की मुताबिक यहां से लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
2 of 5
Mutual Fund SIP
- फोटो : Adobe Stock
इसमें सबसे पहले आपको अपनी पत्नी के नाम पर किसी एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवानी है। एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 12 हजार रुपये का निवेश करना है।
3 of 5
Mutual Fund SIP
- फोटो : Adobe Stock
12 हजार रुपये महीने का निवेश आपको पूरे 20 सालों के लिए करना होगा। निवेश अवधि के दौरान आपको इस बात की उम्मीद करनी है कि आपके निवेश पर सालाना 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।
4 of 5
Mutual Fund SIP
- फोटो : AdobeStock
अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के अनुरूप मिलता है तो आपकी पत्नी के पास 20 सालों के बाद करीब 1.1 करोड़ रुपये होंगे। ये पैसे उसके जीवन को आर्थिक रूप से सशक्त करेंगे। करवाचौथ पर यह तोहफा आपकी पत्नी के भविष्य को सुरक्षित कर सकता है।
5 of 5
Mutual Fund SIP
- फोटो : AdobeStock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।