Aadhaar Card Safety Tips: आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जिसकी जरूरत आपको लगभग हर एक काम में पड़ती है। सिम कार्ड लेना हो, राशन कार्ड बनवाना हो, कोई गाड़ी खरीदनी हो, अपनी पहचान बतानी हो, बैंक खाता खुलवाना हो या फिर कोई अन्य सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाना हो आदि। आपको इन सबके लिए आधार कार्ड की ही जरूरत पड़ती है। पर क्या आप जानते हैं कि अगर आपसे एक छोटी सी गलती हुई, तो आपके साथ आधार कार्ड के जरिए फ्रॉड भी हो सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सी गलतियां हैं जिनके कारण आप फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6484173a66852bfc1c03dac1","slug":"aadhaar-safety-tips-aadhaar-card-holders-avoid-these-mistakes-otherwise-may-face-scam-2023-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: आधार कार्डधारक कभी भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जालसाज खाली कर सकते हैं आपका बैंक खाता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: आधार कार्डधारक कभी भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जालसाज खाली कर सकते हैं आपका बैंक खाता
Sat, 10 Jun 2023 01:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:43 PM IST
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण आधार कार्डधारक फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं?
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन गलतियों के कारण आधार कार्डधारक फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं?
- फोटो : istock
ये हैं वो गलतियां:-
नंबर 1
- आप अगर ई-आधार कार्ड को डाउनलोड करने के लिए किसी साइबर कैफे, किसी दोस्त के मोबाइल या किसी अन्य के सिस्टम आदि का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ऐसा बिल्कुल न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इनका इस्तेमाल दूसरे लोग भी करते हैं। इसलिए आपके आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल की संभावना काफी बढ़ जाती है।
किन गलतियों के कारण आधार कार्डधारक फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं?
- फोटो : istock
नंबर 2
- ध्यान रहे कि किसी को भी अपने आधार कार्ड की कॉपी या ऑरिजनल न दें। अगर जरूरत भी है, तो आधार की कॉपी दें और ध्यान दें कि ये सही काम के लिए इस्तेमाल हो रहा है या नहीं। वरना आज के समय में लोग इनका गलत इस्तेमाल करने से भी बाज नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण आधार कार्डधारक फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं?
- फोटो : istock
नंबर 3
- आपको अगर किसी कारण से आधार कार्ड की कॉपी देनी पड़ रही है, तो आप उस पर वो काम लिख सकते हैं जिस काम के लिए आप अपने आधार की कॉपी दे रहे हैं। इससे होगा ये कि आपके आधार का इस्तेमाल अन्य किसी काम के लिए नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण आधार कार्डधारक फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं?
- फोटो : i stock
बचाव के लिए करवा सकते हैं मास्क्ड
- आप अगर चाहें तो अपने आधार कार्ड को सुरक्षित बनाने के लिए इसे मास्क्ड करवा सकते हैं। ऐसा करने से आपके आधार कार्ड के 12 अंकों में से शुरुआती 8 अंक नहीं दिखेंगे, जिससे आपका आधार कार्ड सुरक्षित हो सकता है।