फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pan Card: पैन कार्ड और ई-पैन कार्ड में से कौन है ज्यादा सुरक्षित और क्या है अंतर? यहां जानें

Thu, 17 Nov 2022 10:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 17 Nov 2022 10:02 AM IST
विज्ञापन
What is Difference between Pan Card and E-Pan Card Know Which is Safe
पैन कार्ड और ई-पैन कार्ड में क्या अंतर है? - फोटो : Amar Ujala

Pan Card: जब भी आप कोई सरकारी या फिर गैर-सरकारी काम करवाने जाते हैं, तो आपको कई सारे दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। यही नहीं, आमतौर पर भी कई अन्य कामों के लिए दस्तावेजों की जरूरत होती है जिनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र जैसे दस्तावेज आदि शामिल हैं। लेकिन एक ऐसा दस्तावेज भी है जिसकी जरूरत आपको बैंक से लेकर अन्य कामों जैसे- लोन लेने के लिए, क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए, 50 हजार से ज्यादा का वित्तीय लेन देन करने के लिए पड़ती है। दरअसल, ये दस्तावेज है आपका पैन कार्ड। वहीं, आजकल लोग ई-पैन कार्ड का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आपके मन में ये सवाल है कि कौन ज्यादा सुरक्षित है और इनमें क्या अंतर है? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

What is Difference between Pan Card and E-Pan Card Know Which is Safe
पैन कार्ड और ई-पैन कार्ड में क्या अंतर है? - फोटो : istock

ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं ई-पैन कार्ड:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी ई-पैन कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर https://www.incometax.gov.in/iec/foportal जाना है। फिर यहां पर 'न्यू ई-पैन' वाले विकल्प पर क्लिक करें और अपना पैन नंबर दर्ज कर दें।
What is Difference between Pan Card and E-Pan Card Know Which is Safe
पैन कार्ड और ई-पैन कार्ड में क्या अंतर है? - फोटो : i stock

स्टेप 2

  • पैन नंबर याद न होने पर आधार नंबर भी दर्ज कर सकते हैं। फिर नियम और शर्तों को मानते हुए मोबाइल नंबर पर आए वन टाइम पासवर्ड को दर्ज करें और कंफर्म पर क्लिक करें। फिर आपकी ईमेल आईडी पर ई-पैन कार्ड आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
What is Difference between Pan Card and E-Pan Card Know Which is Safe
पैन कार्ड और ई-पैन कार्ड में क्या अंतर है? - फोटो : amar ujala

पैन कार्ड और ई-पैन कार्ड में अंतर समझें

  • दरअसल, पैन कार्ड एक हार्ड कॉपी होती है। लेकिन ई-पैन कार्ड एक सॉफ्ट कॉपी होती है जिसे आप अपने मोबाइल, कंप्यूटर या पैन ड्राइव में रख सकते हैं।
विज्ञापन
What is Difference between Pan Card and E-Pan Card Know Which is Safe
पैन कार्ड और ई-पैन कार्ड में क्या अंतर है? - फोटो : istock

कौन है ज्यादा सुरक्षित?

  • बात दोनों के सुरक्षित होने की करें, तो ई-पैन कार्ड को पैन कार्ड के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित माना जाता है क्योंकि ई-पैन कार्ड के खोने का डर नहीं बना होता है। जबकि पैन कार्ड के साथ ये दिक्कत होती है। साथ ही पैन कार्ड के फटने का या समय के साथ खराब होने का डर भी बना रहता है, लेकिन ई-पैन कार्ड आपके मोबाइल और कंप्यूटर में सुरक्षित रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed