फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Composite Gas Cylinder: क्या है कंपोजिट एलपीजी गैस सिलेंडर, पुराने वाले सिलेंडर से कितना है अलग? जानिए यहां

Mon, 02 Jun 2025 02:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 02:13 PM IST
सार

इसमें गैस फिल कराने के लिए आपको पैसे भी कम खर्च करने पड़ते हैं। देश में कंपोजिट गैस सिलेंडर का उपयोग शुरू हो चुका है। इसका वजन पारंपरिक गैस सिलेंडर की तुलना में काफी कम होता है।

विज्ञापन
What Is Composite LPG Gas Cylinder Know Key Differences benefits Compared to Traditional Cylinders
कंपोजिट एलपीजी गैस सिलेंडर - फोटो : Indian Oil Corporation Limited

What Is Composite LPG Gas Cylinder: पारंपरिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत काफी महंगी होती है। इस कारण कई बार इनको खरीदने पर लोगों का बजट खराब हो जाता है। इनका वजन भी काफी भारी होता है। वहीं आज हम आपको एक बेहद ही खास तरह के कंपोजिट गैस सिलेंडर के बारे में बताने जा रहे हैं। कंपोजिट गैस सिलेंडर के कई फायदे होते हैं। इसमें गैस फिल कराने के लिए आपको पैसे भी कम खर्च करने पड़ते हैं। देश में कंपोजिट गैस सिलेंडर का उपयोग शुरू हो चुका है। इसका वजन पारंपरिक गैस सिलेंडर की तुलना में काफी कम होता है। देखने में इसका लुक काफी मॉडर्न लगता है। हालांकि, अभी कंपोजिट एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता सीमित है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं क्या है कंपोजिट एलपीजी गैस सिलेंडर और यह पुराने सिलेंडर से कितना अलग है?

What Is Composite LPG Gas Cylinder Know Key Differences benefits Compared to Traditional Cylinders
कंपोजिट एलपीजी गैस सिलेंडर - फोटो : Indian Oil Corporation Limited

क्या हैं कंपोजिट एलपीजी गैस सिलेंडर के फायदे 

  • कंपोजिट एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लो मोल्डेड हाई डेंसिटी पॉलिथीन इनर लाइन से बना होता है, जो कि पॉलिमर लिपटे फाइबर ग्लास की मिश्रित परत से ढका होता है।
  • एचडीपीआई बाहरी जैकेट से लैस है।
  • स्टील गैस सिलेंडर से तुलना करें, तो इसका वजन उसके मुकाबले आधा होता है। 
What Is Composite LPG Gas Cylinder Know Key Differences benefits Compared to Traditional Cylinders
कंपोजिट एलपीजी गैस सिलेंडर - फोटो : Indian Oil Corporation Limited
  • इस सिलेंडर की खास बात यह है कि आप बाहर से देखकर इस बारे में पता कर सकते हैं इसमें कितनी गैस बची है।
  • यही नहीं कंपोजिट गैस सिलेंडर में जंग भी नहीं लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
What Is Composite LPG Gas Cylinder Know Key Differences benefits Compared to Traditional Cylinders
कंपोजिट एलपीजी गैस सिलेंडर - फोटो : Indian Oil Corporation Limited
  • कंपोजिट गैस सिलेंडर 5 किलोग्राम और 10 किलोग्राम के आकार में उपलब्ध हैं।
  • कंपोजिट गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने का खतरा काफी कम होता है।
  • हालांकि, इसे अभी कुछ गैस कंपनियों द्वारा ही बेचा जा रहा है। 
विज्ञापन
What Is Composite LPG Gas Cylinder Know Key Differences benefits Compared to Traditional Cylinders
कंपोजिट एलपीजी गैस सिलेंडर - फोटो : Indian Oil Corporation Limited
  • यह सिलेंडर आपको पारदर्शी डिजाइन में मिलता है।
  • ये सिलेंडर अब बाजार में आ चुके हैं।
  • आने वाले भविष्य में इस सिलेंडर का उपयोग काफी बढ़ने वाला है।
  • इसको लेकर लोगों के बीच क्रेज काफी बढ़ रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed