{"_id":"66deb7b6db2c5f4a5203176e","slug":"what-is-blue-aadhaar-card-know-all-details-here-2024-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Blue Aadhaar: क्या होता है ब्लू आधार कार्ड? जानिए किन लोगों का बनता है यह कार्ड","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Blue Aadhaar: क्या होता है ब्लू आधार कार्ड? जानिए किन लोगों का बनता है यह कार्ड
What Is Blue Aadhaar Card: आज के समय आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। देश के लगभग हर एक नागरिक के पास अपना आधार कार्ड है। आधार कार्ड व्यक्ति की पहचान को प्रमाणित करने का काम करता है। आज के समय किसी सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो या नौकरी में प्रवेश करना हो। हर जगह आधार कार्ड की मांग दस्तावेज के रूप में की जा रही है। स्टॉक मार्केट या म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट खुलवाते समय भी आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है।
आधार कार्ड की वजह से विभिन्न सरकारी योजनाओं की सब्सिडी के पैसे सीधे हमारे बैंक खाते में आ रहे हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आधार कार्ड भी कई प्रकार के होते हैं। इनमें से ब्लू आधार भी एक है। वहीं क्या आप जानते हैं कि ब्लू आधार कार्ड क्या होता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -
2 of 5
What Is Blue Aadhaar Card
- फोटो : UiDAI
देश में जिन बच्चों की उम्र पांच साल से कम है उनका ब्लू आधार कार्ड बनाया जाता है। इस कारण ब्लू आधार कार्ड को बाल आधार के नाम से भी जाना जाता है। ब्लू आधार कार्ड को बनाने में बायोमैट्रिक की जरूरत नहीं होती है।
3 of 5
आधार कार्ड (aadhaar card)
- फोटो : संवाद
हालांकि, कुछ सालों पहले पांच साल से कम उम्र के बच्चों का ब्लू आधार कार्ड बनवाते वक्त आपको बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फ्री में 10 साल पुराने आधार कार्ड को ऐसे करें अपडेट
- फोटो : Istock
वहीं अब आप बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के बिना भी उसका ब्लू आधार कार्ड बनवा सकते हैं। आप अपने घर से भी बच्चे का ब्लू आधार कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
computer laptop new
- फोटो : istock
यूआईडीएआई के मुताबिक बच्चों का ब्लू आधार कार्ड बनवाने के लिए आपको किसी प्रकार का कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं होती है। हालांकि, बच्चा जब पांच साल से अधिक उम्र का हो जाता है उसके बाद आपको बच्चे का आधार कार्ड रिन्यू कराना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।