फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhagya Laxmi Yojana: बेटी के खाते में आएंगे 50 हजार रुपये, पढ़ाई का खर्चा अलग से देगी सरकार, बस करना होगा ये छोटा सा काम

Thu, 20 Jan 2022 10:16 AM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 20 Jan 2022 10:16 AM IST
विज्ञापन
What is Bhagya Laxmi Yojana eligibility for bhagya lakshmi yojana documents benefit know everything
क्या है भाग्य लक्ष्मी योजना, कैसे मिलेगा इसका लाभ? - फोटो : iStock

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बेटियों के लिए एक विशेष योजना की शुरुआत की है, जिसका नाम भाग्य लक्ष्मी योजना है। इस योजना के तहत राज्य में बेटी के जन्म पर माता-पिता को आर्थिक मदद के रूप में कुछ राशि दी जाती है। इसके साथ ही बेटी की पढ़ाई-लिखाई में भी सरकार उसकी मदद करती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या और लिंगानुपात को रोकना है। भाग्य लक्ष्मी योजना खासतौर पर ऐसे परिवारों के लिए शुरू की गई है जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। अगर आपके भी घर में हाल ही में बेटी का जन्म हुआ है और आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको सरकार की कुछ शर्तों का पालन करना होगा, जिनको पूरा करने के बाद ही आप इस योजना का लाभ ले सकेंगे। क्या है भाग्य लक्ष्मी योजना और इसका लाभ कैसे लिया जा सकता है, आइए जानते हैं सबकुछ विस्तार से... 

What is Bhagya Laxmi Yojana eligibility for bhagya lakshmi yojana documents benefit know everything
क्या है भाग्य लक्ष्मी योजना, कैसे मिलेगा इसका लाभ? - फोटो : iStock
भाग्य लक्ष्मी योजना क्या है ?
  • भाग्य लक्ष्मी योजना का लाभ गरीबी रेखा के नीचे यानी बीपीएल कार्ड धारकों को ही दिया जाता है। बेटी के जन्म से ही ये योजना एक्टिव हो जाती है और 21 साल की उम्र में मेच्योर हो जाती है। सबसे पहले बेटी के जन्म लेते ही मां को बेटी के लिए 5100 रुपए दिए जाते हैं, ताकि परवरिश में किसी तरह की दिक्कत ना हो। इसके साथ ही बीच-बीच में सरकार बेटी को पढ़ाई के लिए भी पैसे देती रहती है।   
What is Bhagya Laxmi Yojana eligibility for bhagya lakshmi yojana documents benefit know everything
क्या है भाग्य लक्ष्मी योजना, कैसे मिलेगा इसका लाभ? - फोटो : istock
भाग्य लक्ष्मी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
  • इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको किसी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर सेंटर यानी ई-मित्र सेंटर में जाना होगा। खास बात ये है कि इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन भी बिल्कुल फ्री है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
What is Bhagya Laxmi Yojana eligibility for bhagya lakshmi yojana documents benefit know everything
क्या है भाग्य लक्ष्मी योजना, कैसे मिलेगा इसका लाभ? - फोटो : istock
भाग्य लक्ष्मी योजना के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत ?
  • इसके लिए आपके पास यूपी का निवास प्रमाण पत्र, बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, घर के पते का प्रूफ, बैंक अकाउंट डिटेल्स होना जरूरी है।
विज्ञापन
What is Bhagya Laxmi Yojana eligibility for bhagya lakshmi yojana documents benefit know everything
क्या है भाग्य लक्ष्मी योजना, कैसे मिलेगा इसका लाभ? - फोटो : iStock
कैसे मिलता है भाग्य लक्ष्मी योजना का लाभ?
  • बेटी का जन्म पर सरकार 50,000 रुपए का बांड देती है।
  • ये बांड 21 साल बाद मेच्योर होकर 2 लाख का हो जाता है।  
  • इसके अलावा बेटी की जन्म के समय उसकी परवरिश के लिए मां को 5100 रुपए अलग से दिए जाते हैं। 
  • बेटी के कक्षा 6 में आने पर उसके खाते में 3,000 रुपए डाले जाते हैं।
  • कक्षा 8 में पहुंचने पर 5,000 रुपए का फायदा दिया जाता है।
  • कक्षा 10 में पहुंचने पर बेटी के खाते में 7,000 रुपए डाले जाते हैं।
  • कक्षा 12वीं में आने पर 8,000 रुपए का योगदान सरकार की ओर से दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed