फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: मुफ्त की फिल्में डाउनलोड करने के चक्कर में खाली हो सकता है आपका बैंक खाता, जानें कैसे

Wed, 31 May 2023 01:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 31 May 2023 01:51 PM IST
विज्ञापन
What Happens When Downloading Movies Online Free Know Fraud Alert News in Hindi
फिल्में डाउनलोड करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

आप कभी न कभी तो फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाते होंगे? या फिर अब तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी फिल्में रिलीज होती हैं। बस अंतर ये है कि सिनेमा हॉल में आपको फिल्म देखने के लिए टिकट खरीदना पड़ता है। जबकि, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपको सबस्क्रिप्शन खरीदना पड़ता है। पर दूसरी तरफ कई लोग मुफ्त में फिल्में देखने के लिए कई वेबसाइट से या एप से मुफ्त में फिल्म डाउनलोड करके देखते हैं। इससे पैसे तो जरूर बचते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है? शायद नहीं, लेकिन आपको समझना चाहिए कि कैसे जालसाज फिल्में डाउनलोड करने के लिए फर्जी वेबसाइट और लिंक के जरिए आपको चपत लगा सकते हैं। इससे बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं...

What Happens When Downloading Movies Online Free Know Fraud Alert News in Hindi
फिल्में डाउनलोड करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

इन बातों का रखें खास ध्यान:-

पहली बात

  • फिल्म डाउनलोड करते समय आपको ध्यान देना होता है कि कहीं आप किसी अनजाने या फर्जी लिंक से तो फिल्म डाउनलोड नहीं कर रहे हैं। इससे आपका मोबाइल या कंप्यूटर हैक करके आपको चपत तक लग सकती है। इसलिए फर्जी लिंक से बचकर रहें।
What Happens When Downloading Movies Online Free Know Fraud Alert News in Hindi
फिल्में डाउनलोड करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock
  • यही नहीं, आजकल सोशल मीडिया पर भी लोगों को फिल्म डाउनलोड करने के लिंक मिल जाते हैं। पर ऐसे लिक से बचकर रहें क्योंकि मुफ्त में डाउनलोड करवाने वाले ये लिंक फर्जी हो सकते हैं। इसलिए कभी इनके चक्कर में न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Happens When Downloading Movies Online Free Know Fraud Alert News in Hindi
फिल्में डाउनलोड करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

दूसरी गलती

  • फिल्में डाउनलोड करने के दौरान कई वेबसाइट या एप आपसे लोकेशन, कैमरा, स्टोरेज जैसी परमिशन मांगती है। वहीं, लोग भी फिल्म डाउनलोड करने के चक्कर में ये सब परमिशन दे देते हैं और देखते भी नहीं हैं कि उन्होंने क्या परमिशन दी है। इसी के जरिए जालसाज आपका डाटा चुराकर आपको चपत लगा सकते हैं।
विज्ञापन
What Happens When Downloading Movies Online Free Know Fraud Alert News in Hindi
फिल्में डाउनलोड करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

तीसरी गलती

  • जब आप किसी लिंक के जरिए फिल्म डाउनलोड करते हैं, तो कई लिंक आपको एपीके एप इंस्टॉल करने के लिए कहती है। पर आप ऐसा न करें, क्योंकि ये एप के नाम पर वायरस हो सकता है जो आपका डाटा चुरा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed