Indian Railways Rules and Regulations: भारतीय रेलवे रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनों को एक जगह से दूसरी जगह भेजता है, ताकि यात्री अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सके। शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे ट्रेन में यात्रा करना पसंद न हो। यहां आपको कंफर्ट सीट के अलावा खानपान की सुविधा, शौचालय की व्यवस्था जैसी चीजें मिलती हैं। ऐसे में आपको टिकट लेना होता है और फिर आप आसानी से ट्रेन की यात्रा कर सकते हैं। पर यहां आपको कुछ बातों का ध्यान भी रखता होता है। दरअसल, रेल में यात्रा के दौरान अगर आप कुछ गलतियां करते हैं जिनकी वजह से आपके सह-यात्रियों को तकलीफ होती है, तो रेलवे की तरफ से आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि ये कौन सी चीजें हैं जो आपको ट्रेन में नहीं करनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6476f4f89f3a91e5110c7007","slug":"travelling-in-train-during-night-know-indian-railways-rules-and-regulations-for-passengers-2023-05-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रात के समय ट्रेन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रात के समय ट्रेन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में
Wed, 31 May 2023 12:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 31 May 2023 12:53 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में किन गलतियों को करने से जुर्माना लग सकता है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में किन गलतियों को करने से जुर्माना लग सकता है?
- फोटो : istock
न करें ट्रेन में ये गलतियां:-
पहली गलती
- ध्यान रहे कि आप ट्रेन में रात के समय तेज से बात नहीं कर सकते हैं। कई लोग अपने दोस्तों, साथ के यात्रियों या मोबाइल फोन पर किसी से जोर-जोर से बात करने लगते हैं, लेकिन अगर आपने रात के समय ऐसा किया तो फिर आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
ट्रेन में किन गलतियों को करने से जुर्माना लग सकता है?
- फोटो : istock
दूसरी गलती
- ट्रेन में यात्रा के दौरान रात के समय आप मोबाइल या स्पीकर में तेज आवाज में गाना नहीं सुन सकते हैं। अगर आपके ऐसा करने से किसी को तकलीफ हो रही है, तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में किन गलतियों को करने से जुर्माना लग सकता है?
- फोटो : istock
तीसरी गलती
- रात में लोग अपनी यात्रा के दौरान ट्रेन में सो जाते हैं। वहीं, कई लोग रात को लाइट जलाकर रखते हैं, लेकिन ऐसा न करें क्योंकि अगर आपके लाइट जलाने से किसी यात्री को तकलीफ हो रही है, तो आप ऐसा नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
ट्रेन में किन गलतियों को करने से जुर्माना लग सकता है?
- फोटो : istock
लग सकता है जुर्माना
- आप अगर ऊपर बताई गई चीजों में से कुछ भी करते हैं और अगर आपकी शिकायत कोई टीटीई से करता है, तो ऐसी स्थिति में टीटीई पहले आपको समझाएगा। लेकिन जब आप नहीं मानते हैं तो आरपीएफ और जीआरपी आपका चालान काट सकती है। वहीं, धारा 145 के तहत कार्रवाई करवाई भी हो सकती है।