फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bank Rules: अगर किसी कारण दिवालिया हो जाता है आपका बैंक, तो आपको मिलेंगे कितने पैसे? जान लें नियम

Wed, 10 May 2023 11:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 10 May 2023 11:31 AM IST
विज्ञापन
What Happens to Money When Bank Collapses Know Bank Rules and Regulations for Account Holders
बैंक डूबने पर कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : istock

Bank Rules: आज के दौर में लगभग हर किसी का अपना बैंक खाता होता है। लोग इन खातों में अपनी मेहनत की कमाई को रखते हैं और आज की जरूरत के अलावा भविष्य के लिए भी बचाते हैं। वहीं, बैंक में पैसे रखने के पीछे लोगों की अपने पैसे को सुरक्षित रखने की सोच भी होती है। सिर्फ इतना ही नहीं बैंक में कई स्कीम के अंतर्गत भी आप अपना पैसा रख सकते हैं। इन सबके बीच अगर आपका बैंक कभी बंद हो जाए यानी दिवालिया हो जाए, तो फिर आपके पैसे का क्या होगा? क्या आपने इस बारे में कभी सोचा है? शायद नहीं, पर ये आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि अगर बैंक कर्ज में डूब जाता है तो आपको कितने पैसे मिलते हैं? तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

What Happens to Money When Bank Collapses Know Bank Rules and Regulations for Account Holders
बैंक डूबने पर कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : istock

किस स्थिति में बैंक दिवालिया होता है?

  • बात अगर बैंक के दिवालिया होने के कारण की करें, तो इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कर्ज का वापस न आना। दरअसल, बैंक जब ग्राहकों को कर्ज दे देता है, तो उसके बाद लोगों को वो रिटर्न करना होता है। पर कई लोग बड़ा कर्ज लेकर उसे भरते नहीं हैं और ऐसे में बैंक घाटे में चला जाता है।
What Happens to Money When Bank Collapses Know Bank Rules and Regulations for Account Holders
बैंक डूबने पर कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : istock

बैंक डूबने पर मिलता है इतना पैसा

  • अगर बैंक डूब जाता है, तो आपको ऐसी स्थिति में 5 लाख रुपये ही मिलते हैं। फिर चाहे आपके बैंक खाते में 5 लाख रुपये है या उससे ज्यादा। ऐसे में समझा जा सकता है कि बैंक में आपकी 5 लाख रुपये तक की राशि सुरक्षित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Happens to Money When Bank Collapses Know Bank Rules and Regulations for Account Holders
बैंक डूबने पर कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : istock

सरकार बचाती है बैंकों को डूबने से

  • वहीं, जब कोई बैंक किन्हीं कारणों से डूबने लगता है, तो सरकार इस पर ध्यान रखती है। इसलिए ऐसी स्थिति में सरकार बैंक को डूबने और लोगों की मेहनत की कमाई को बचाने के लिए उस बैंक को अन्य बैंक के साथ विलय कर देती है।
विज्ञापन
What Happens to Money When Bank Collapses Know Bank Rules and Regulations for Account Holders
बैंक डूबने पर कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : istock
  • इस बात को भी आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि अगर कोई बैंक डूबने वाला होता है, तो डीआईसीजीसी लोगों को उनके पैसे देने की जिम्मेदारी लेती है। वहीं, इसके बदले में ये बैंकों से प्रीमियम लेता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed