फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Charging Tips: C टाइप चार्जर में क्या होता है C का मतलब? 90% लोग नहीं जानते हैं इसका अर्थ

Wed, 08 Apr 2026 05:57 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 08 Apr 2026 05:57 PM IST
सार

Reversible USB Connector Design: आज के समय में अधिकतर लोग C टाइप चार्जर का इस्तेमाल करते हैं। आइए इस लेख में सबसे पहले ये जानते हैं कि इस C टाइप चार्जर में C का क्या मतलब होता है? साथ ही ये भी जानेंगे कि USB-A और USB-B टाइप चार्जर में क्या अंतर है।

विज्ञापन
What Does the 'C' in USB Type-C Mean Users Don't Know the Meaning and Hidden Benefits of This Charger
USB Type C Port - फोटो : AI

USB Power Delivery Explained: आज के समय में बहुत से लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं और लगभग हर नए फोन के साथ 'C-टाइप' चार्जर देखने को मिलता है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि इसमें 'C' का असली मतलब क्या है? ज्यादातर लोग समझते हैं कि यह सिर्फ एक नाम है, लेकिन तकनीकी रूप से इसका बड़ा महत्व है। दरअसल, USB (यूनिवर्सल सीरियल बस) के विकास क्रम में पहले टाइप-A और टाइप-B आए थे। 



टाइप-A वही चौकोर प्लग है जो हम कंप्यूटर में लगाते हैं, और टाइप-B पुराने फोनों का छोटा चार्जर था। USB-C इसी कड़ी का तीसरा और सबसे एडवांस वर्जन है, जिसे इसके खास 'कनेक्टर' डिजाइन की वजह से 'C' नाम दिया गया है। ये चार्जर अब लगभग हर गैजेट के लिए इसे अनिवार्य कर दिया गया है। आइए समझते हैं कि C-टाइप चार्जर बाकी चार्जरों से कैसे अलग और पावरफुल है।

What Does the 'C' in USB Type-C Mean Users Don't Know the Meaning and Hidden Benefits of This Charger
Smartphone Type-C Port - फोटो : AI

C-टाइप चार्जर की सबसे बड़ी खासियत

  • टाइप-C को दुनिया भर में इतना पसंद किए जाने के पीछे कई तकनीकी कारण हैं।
  • इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप किसी भी तरफ से लगा सकते हैं, इसमें 'उल्टा' या 'सीधा' जैसा कोई झंझट नहीं होता।
  • यह पुराने माइक्रो-USB के मुकाबले कई गुना तेजी से डेटा ट्रांसफर (जैसे फोटो या फिल्में) करने की क्षमता रखता है।
  • अब लैपटॉप, टैबलेट, हेडफोन और फोन सबके लिए सिर्फ एक टाइप-C चार्जर ही काफी है।
What Does the 'C' in USB Type-C Mean Users Don't Know the Meaning and Hidden Benefits of This Charger
mobile charger - फोटो : Adobe stock

फास्ट चार्जिंग का असली जादू

  • टाइप-C सिर्फ डाटा के लिए नहीं, फास्ट चार्जिंग के लिए काफी अच्छा होता है।
  • यह चार्जर 'पावर डिलीवरी' तकनीक को सपोर्ट करता है, जिससे बड़े गैजेट्स को भी जल्दी चार्ज किया जा सकता है।
  • आधुनिक टाइप-C केबल्स में स्मार्ट चिप्स होती हैं जो बैटरी के हिसाब से बिजली का फ्लो कंट्रोल करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Does the 'C' in USB Type-C Mean Users Don't Know the Meaning and Hidden Benefits of This Charger
C टाइप चार्जर - फोटो : Adobe Stock

USB-A और USB-B से कितना अलग?

  • USB टाइप-A - यह कंप्यूटर और चार्जर एडॉप्टर के पीछे लगने वाला चौड़ा और चपटा प्लग है।
  • USB टाइप-B - इसे माइक्रो-USB भी कहते थे, जो पुराने स्मार्टफोन्स में एक तरफ से चौड़ा और एक तरफ से पतला होता था।
  • USB टाइप-C - यह सबसे छोटा, अंडाकार और दोनों तरफ से एक जैसा दिखने वाला आधुनिक कनेक्टर है।
विज्ञापन
What Does the 'C' in USB Type-C Mean Users Don't Know the Meaning and Hidden Benefits of This Charger
mobile charger मोबाइल चार्जर - फोटो : Adobe Stock
चार्जर खरीदते समय बरतें सावधानी
  • सड़क किनारे मिलने वाले सस्ते C-टाइप केबल आपके फोन की बैटरी को फुला सकते हैं या मदरबोर्ड जला सकते हैं।
  • हमेशा ब्रांडेड या सर्टिफाइड (ISI/USB-IF) केबल ही खरीदें ताकि फास्ट चार्जिंग का पूरा लाभ मिले।
  • चार्जर के पोर्ट में धूल जमा होने से चार्जिंग धीमी हो सकती है, इसे समय-समय पर सूखे ब्रश से साफ करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed