हमारे देश का अन्नदाता दिन-रात खेतों में कड़ी मेहनत करके अनाज उगाता है। बारिश हो या फिर तेज धूप, लेकिन किसान अन्न उगाना नहीं छोड़ता है। जो फसल उसके खेत में लगती है, उसे वो बाजार में बेचकर अपना घर चलाता है और अगली फसल की तैयारी करता है। लेकिन कई मर्तबा हम देखते हैं कि किसान आर्थिक समस्या की वजह से परेशान रहता है। फसल के बर्बाद होने या कर्ज में डूब जाने के कारण किसानों को खासा दिक्कतें उठानी पड़ सकती है। ऐसे में किसानों को खेती करने में कोई दिक्कत न हो, उन्हें खेती का सामान मिल सके आदि। इसके लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई। वहीं, सालाना किसानों को 6 हजार रुपये 2-2 हजार रुपये की किस्त के जरिए दिए जाते हैं। ऐसे में जानना जरूरी है कि अगर आप पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6225a80ea62fad6b5460f4ef","slug":"what-documents-are-needed-to-take-advantage-of-pm-kisan-samman-nidhi-yojana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pm Kisan: पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लेना है लाभ, तो इन दस्तावेजों को रखें पास, तभी मिल पाएंगे पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Pm Kisan: पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लेना है लाभ, तो इन दस्तावेजों को रखें पास, तभी मिल पाएंगे पैसे
Tue, 08 Mar 2022 09:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 08 Mar 2022 09:27 AM IST
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है
- फोटो : istock
लाभ लेने के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज:-
बैंक खाता नंबर और बाकी जानकारी
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक बैंक खाता चाहिए। आपको अपने बैंक खाता संख्या और इसके आईएफएससी कोड की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके द्वारा दिए गए बैंक खाते में ही आपको सहायता राशि भेजी जाती है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है
- फोटो : istock
आधार कार्ड चाहिए
- इसके बाद आपको जो दूसरा दस्तावेज चाहिए, वो है आपका आधार कार्ड जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकरण कराते समय आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है
- फोटो : istock
खसरा और खतौनी के कागजात चाहिए
- आधार कार्ड के अलावा आपको अपने खसरा और खतौनी के दस्तावेज भी चाहिए होते हैं। दरअसल, खसरा में जमीन की पूरी जानकारी होती है और इसे पटवारी द्वारा तैयार किया जाता है। वहीं, खतौनी के सर्टिफिकेट पर तहसीलदार के हस्ताक्षर होते हैं।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है
- फोटो : istock
मोबाइल नंबर चाहिए
- किसान योजना में आवेदन करते समय आपको एक मोबाइल नंबर भी चाहिए होता है। वैसे आप वो नंबर दे सकते हैं, जो आपके आधार कार्ड से लिंक हो। इससे आपको आगे चलकर ओटीपी आने या अन्य चीजों में दिक्कत नहीं होती है।