फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को क्या-क्या लाभ दिया जाता है? जानें यहां

Sun, 09 Feb 2025 03:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 09 Feb 2025 03:17 PM IST
सार

आज के समय देश में कई पारंपरिक कारीगर आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है।

विज्ञापन
What Are The Benefits Of PM Vishwakarma Yojana Know Complete Details Here
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock

हमारी सांस्कृतिक विरासत में शिल्पकारों और कारीगरों का एक महत्वपूर्ण योगदान है। हालांकि, आज के समय देश में कई पारंपरिक कारीगर आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2023 को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर की थी। इस योजना के जरिए सरकार बढ़ई, लोहार, सुनार, कुम्हार, दर्जी, नाई, मोची, मूर्तिकार, खिलौना निर्माता आदि लोगों को आर्थिक सहायता और कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। इस योजना के जरिए सरकार कारीगरों के कौशल का विकास कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। इसके अलावा पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को रियायती दरों पर लोन भी प्रदान किया जाता है। 

What Are The Benefits Of PM Vishwakarma Yojana Know Complete Details Here
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock

इस योजना से न केवल पारंपरिक कारीगरों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी, बल्कि उनकी उत्पादक क्षमता में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। भारत सरकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कई फायदे देती है।

What Are The Benefits Of PM Vishwakarma Yojana Know Complete Details Here
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभ

  • पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कुल 3 लाख रुपये का लोन दिया जाता है
  • यह लोन दो चरणों में दिया जाता है।
  • पहले चरण में लाभार्थी को 1 लाख रुपये का लोन मिलता है।
  • वहीं दूसरे चरण में कारोबार या व्यवसाय के विस्तार के लिए 2 लाख रुपये का लोन दिया जाता है।
  • यह लोन बहुत ही सस्ती 5 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाता है।
  • लाभार्थियों को कौशल विकास प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Are The Benefits Of PM Vishwakarma Yojana Know Complete Details Here
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
  • इस योजना के लाभार्थियों को ट्रेनिंग भी दी जाती है।
  • ट्रेनिंग के समय उन्हें 500 रुपये प्रतिदिन स्टाइपेंड दिया जाता है।

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन किसानों के खाते में भेजेगी 19वीं किस्त, ऐसे करें स्कीम में ई-केवाईसी

विज्ञापन
What Are The Benefits Of PM Vishwakarma Yojana Know Complete Details Here
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
  • लाभार्थियों को विश्वकर्मा सर्टिफिकेट और आईडी दी जाती है।
  • 15,000 रुपये का टूल किट प्रोत्साहन दिया जाता है।
  • डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लाभार्थियों को इंसेंटिव भी प्रदान करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed