फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Online Shopping Alert: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कभी न करें ये चार गलतियां, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

Sat, 17 Sep 2022 04:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 17 Sep 2022 04:39 PM IST
विज्ञापन
What 4 Consumers Should Keep in Mind While Shopping Online Know Details
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

Online Shopping Tips: आजकल अगर आप देखेंगे तो ज्यादातर लोग ऑनलाइन की तरफ बढ़ चुके हैं, और लोग ऑफलाइन काम से बचते हुए नजर आते हैं। जैसे- खरीदारी को ही ले लीजिए। दरअसल, लोग घर बैठे ही अपनी पसंद की चीजें मोबाइल एप के जरिए मंगा लेते हैं। फिर चाहे वो खाना हो या फिर कपड़े हों आदि। मतलब हर एक चीज मोबाइल एप के जरिए जल्द से जल्द लोगों के पास पहुंच जाती है और इसके लिए कहीं जाना भी नहीं पड़ता है। लेकिन इस दौरान हम ये भूल जाते हैं कि आजकल जालसाज भी कई फर्जी एप के जरिए लोगों को चपत लगाने का काम करते हैं। इसलिए ये बेहद जरूरी हो जाता है कि अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें, ताकि आपकी कमाई गलत हाथों में न जाए। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

What 4 Consumers Should Keep in Mind While Shopping Online Know Details
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

फेक एप को पहचानें

  • आप अगर किसी एप की मदद से ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं, तो आपको फेक एप से बचना है। प्ले स्टोर से एप को डाउनलोड करते समय उसके रिव्यू और रेटिंग जरूर देखें। हमेशा विश्वसनीय एप से ही ऑनलाइन शॉपिंग करें।
What 4 Consumers Should Keep in Mind While Shopping Online Know Details
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Istock

लुभावने ऑफर्स के पीछे न भागें

  • कई एप लोगों को ऐसे लुभावने ऑफर्स देती हैं, जिसके पीछे हर कोई खींचा चला जाता है। लेकिन इन ऑफर्स को पहचानने की और इनसे बचने की भी जरूरत है। किसी भी ऑफर्स पर विश्वास करने से पहले जांच कर लें कि ऑफर्स सही है, क्योंकि फर्जी एप ऑफर्स के बहाने लोगों को चपत लगाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
What 4 Consumers Should Keep in Mind While Shopping Online Know Details
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Istock

बैंकिंग जानकारी सेव करने से बचें

  • अक्सर लोग जब ऑनलाइन खाना मंगवाते हैं या कोई अन्य तरह की खरीदारी करते हैं। तो वो अपनी बैंकिंग जानकारी जैसे कार्ड नंबर आदि एप पर ही सेव कर देते हैं। लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए और कोशिश करें कि हर बार ओटीपी के जरिए ही पेमेंट करें।
विज्ञापन
What 4 Consumers Should Keep in Mind While Shopping Online Know Details
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

अनजाने लिंक से सावधान

  • जालसाज आजकल लोगों को ईमेल, मैसेज या व्हाट्सएप के जरिए भी फेक लिंक भेजते हैं। आपको गलती से भी इन एप के जरिए खरीदारी नहीं करनी चाहिए। दरअसल, ये लिंक आपको पहले फर्जी एप डाउनलोड करवाते हैं और फिर आपके पीठ पीछे आपकी बैंकिंग जानकारी चुराकर आपको चपत लगाते हैं। इसलिए इनसे बचकर रहें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed