फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

त्योहार से पहले सरकार का बड़ा तोहफा, 2 करोड़ परिवारों को आधी कीमत में मिलेगा आटा-चीनी, सूजी भी शामिल

Tue, 06 Oct 2026 09:40 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 06 Oct 2026 09:40 AM IST
सार

West Bengal Ration: त्योहारों के मौसम में बढ़ती महंगाई के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। दुर्गा पूजा के दौरान दो करोड़ से ज्यादा परिवारों को चीनी, आटा और सूजी पर 50 फीसदी सब्सिडी मिलेगी। आटा 19 रुपये और चीनी 30 रुपये किलो में दी जाएगी।
 

विज्ञापन
West Bengal Ration 2 Crore Families Will Get Sugar Flour and Semolina at Half Price
राशन कार्ड वालों के लिए खुशखबरी! - फोटो : एआई

त्योहारों का मौसम आते ही घर का बजट बिगड़ने लगता है। चीनी, आटा और दूसरी जरूरी चीजों की खरीदारी पर खर्च बढ़ जाता है। इसी बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने राशन कार्ड धारकों को कुछ राहत देने का फैसला किया है। राज्य सरकार दुर्गा पूजा के दौरान दो करोड़ से ज्यादा परिवारों को चीनी, आटा और सूजी 50 फीसदी सब्सिडी पर देगी। सरकार का कहना है कि इस योजना से आठ करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा। तो आइए विस्तार से जानते हैं।



यह सामान सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी पीडीएस के जरिए दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को इस फेस्टिव पैकेज की घोषणा की। सरकार की कोशिश है कि त्योहार के दौरान लोगों को इन जरूरी सामान के लिए बाजार में ज्यादा पैसे न खर्च करने पड़ें।

 

Trending Videos
West Bengal Ration 2 Crore Families Will Get Sugar Flour and Semolina at Half Price
राशन कार्ड वालों के लिए खुशखबरी! - फोटो : एआई

19 रुपये किलो आटा और 30 रुपये किलो चीनी
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पात्र परिवारों को एक किलो आटा 19 रुपये में मिलेगा। वहीं एक किलो चीनी के लिए 30 रुपये देने होंगे। इसके अलावा हर पात्र परिवार को 500 ग्राम सूजी भी दी जाएगी। सूजी की कीमत अभी तय नहीं की गई है क्योंकि इसकी खरीद की प्रक्रिया चल रही है।

आटा और चीनी की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सूजी के लिए प्रक्रिया अभी जारी है। सरकार की योजना के मुताबिक यह सामान दुर्गा पूजा के दौरान राशन व्यवस्था के जरिए लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।

West Bengal Ration 2 Crore Families Will Get Sugar Flour and Semolina at Half Price
राशन कार्ड वालों के लिए खुशखबरी! - फोटो : Adobe stock

योजना पर खर्च होंगे 150 करोड़ रुपये
इस फेस्टिव पैकेज को लागू करने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को 150 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। सरकार के मुताबिक इस योजना का दायरा पहले के मुकाबले काफी बड़ा किया गया है। अब सिर्फ चीनी तक योजना सीमित नहीं है, बल्कि आटा और सूजी को भी इसमें शामिल किया गया है। राज्य सरकार के मुताबिक, इस बार दो करोड़ से ज्यादा राशन कार्ड वाले परिवारों को इसका फायदा मिलेगा। यानी परिवारों की संख्या के हिसाब से यह काफी बड़ी योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
West Bengal Ration 2 Crore Families Will Get Sugar Flour and Semolina at Half Price
राशन कार्ड वालों के लिए खुशखबरी! - फोटो : AI Generative Image

बढ़ती महंगाई के बीच क्यों लिया गया फैसला?
त्योहारों के समय घरों में मिठाई और दूसरी चीजों की खरीद बढ़ जाती है। ऐसे में चीनी और आटे जैसी रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ने का सीधा असर घर के बजट पर पड़ता है। पिछले दिनों चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राज्य में जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी भी बढ़ाई गई थी। ऐसे समय में सरकार का यह फेस्टिव पैकेज लोगों के लिए कुछ राहत लेकर आया है। यानी पश्चिम बंगाल के पात्र राशन कार्ड धारकों के लिए इस बार त्योहार की खरीदारी में आटा और चीनी का खर्च कुछ कम हो सकता है। हालांकि, सूजी कितने रुपये में मिलेगी, इसका इंतजार अभी करना होगा।

क्या मेट्रो ट्रेन में अपने पेट डॉग के साथ कर सकते हैं सफर? जानें मेट्रो अथॉरिटी के नियम

फेस्टिवल स्पेशल और सामान्य ट्रेनों में क्या होता है अंतर? जानें किसमें टिकट कराना होता है बेस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed